तकनीकि टूल्स की मदद से आरोपी महिला तक पहुंची सीबीआई।
इंदौर से पकड़ी गई महिला।
इंदौर : सीबीआई ने 8 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी महिला को 19 साल बाद इंदौर से गिरफ्तार किया। इसके लिए सीबीआई ने हाईटेक इमेज टूल्स का इस्तेमाल किया। महिला की पहचान करने के बाद इंदौर में उसे ढूंढकर गिरफ्तार किया गया।
ये था मामला:-
एक अगस्त 2006 को सीबीआई ने बीएसएफबी बेंगलुरु में रामानुजम मुथुरामलिंगम शेखर एमडी, मेसर्स इंडो मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड और उनकी पत्नी मणि एम. शेखर, निदेशक, मेसर्स इंडो मार्क्स एंड बीटीसी होम प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड सहित आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन पर 2002 से 2005 की अवधि के दौरान आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने और मेसर्स इंडो मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहयोगी संस्थाओं के बैंकों को चूना लगाने का केस दर्ज हुआ। इस मामले में चालान साल 2007 पेश हुआ लेकिन राज और उसकी पत्नी मणि ए दोनों ही पेश नहीं हुए। दोनों इसके बाद से ही फरार थे। उन पर 50 हजार का ईनाम भी घोषित हुआ था। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा भी बदल लिया था। आखिर 19 साल बाद सीबीआई ने आरोपी महिला को हाईटेक इमेज टूल्स की मदद से ढूंढ ही निकाला और अपनी गिरफ्त में ले लिया। महिला से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
September 4, 2019 सिंघार के समर्थन में आये सिंधिया, समर्थकों ने दिग्विजय पर साधा निशाना ग्वालियर : सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे मंत्री उमंग सिंघार को […]
February 12, 2025 अवैध रूप से संग्रहित 800 लूज कट्टे चावल और बड़ा ट्राला जब्त
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की […]
February 10, 2023 जहरीली शराब बनाने के अड्डे पर छापा, बड़ी मात्रा में अवैध शराब व सामग्री जब्त
दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, गांधीनगर क्षेत्र में चलाया जा रहा था अड्डा।
इंदौर : […]
December 14, 2024 अखंड धाम पर रविवार से प्रारंभ होगा 57 वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन
लव जिहाद सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन।
जगदगुरू […]
February 22, 2021 चौराहे पर खड़ी है पत्रकारिता, तय करें किस दिशा में जाना है- कमलनाथ
स्टेट प्रेस क्लब ने 20 मीडियाकर्मियों को अवार्ड्स देकर किया सम्मानित
इंदौर। हमारे […]
March 31, 2024 मजदूर पर गोली चलाने वाले आरोपियों को अन्नपूर्णा पुलिस ने किया गिरफ्तार
450 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
इंदौर : गौपुर चौराहें पर […]
March 3, 2022 उधारी चुकाने के लिए व्यापारी बना चोर, साथियों के साथ कपड़े की दुकान पर किया था हाथ साफ..!
इंदौर : क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान से कपड़े चोरी करने वाले आरोपी, चोरी किए सामान […]