एमआर 05 की बाधाओं का जल्द होगा निराकरण..

  
Last Updated:  July 22, 2025 " 06:55 pm"

02 करोड़ की लागत से बनेगा 40 फीट चौड़ा रोड..

आकाश विजयवर्गीय ने एरोड्रम थाने के पीछे लक्ष्मी नगर मेन रोड बाबाश्री गार्डन से केशव पीठ वाली रोड का किया निरीक्षण।

60 फीट रोड पर दोनों साइ़ड किया जाएगा फुटपाथ का निर्माण, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति : आकाश विजयवर्गीय।

इंदौर : पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जनकार्य समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ विधानसभा 01 के एरोड्रम थाने के पीछे स्थित लक्ष्मी नगर मेन रोड़ का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि इस जगह पर मास्टर प्लान का 100 फीट रोड प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। एरोड्रम थाने से लेकर सत्य सरोज साई वाटिका बाबाश्री गार्डन तक बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम होता है। इसलिए यहां 02 करोड़ की लागत से 40 फीट चौड़ाई वाले रोड की स्वीकृति मिल गई है। पहले यह 40 फीट वाला रोड बनेगा उसके बाद मास्टर प्लान वाली रोड का काम शुरू होगा। आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि 60 फीट रोड पर ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या है, इसलिए यहां दोनों साइड के ओटलों को हटाकर फुटपाथ बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एमआर 05 को लेकर कुछ आपत्तियां थी। इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।जांच-पड़ताल कर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

जनकार्य समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि सुपर कॉरिडोर से जो एमआर 05 रोड आ रहा है, उसको विशेष निधि से बनाया गया है। इसके अलावा 02 किलोमीटर का एक रोड प्रस्तावित है, जो 07 करोड़ की लागत से बनेगा। 100 फीट रोड के निर्माण के लिए 35 करोड़ की राशि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वीकृत की है। यह रोड वाल्मीकि समाज की धर्मशाला से बांगड़दा होते हुए एमआर 5 पर मिलेगा। इस रोड से देपालपुर तक का आवागमन सुगम हो जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *