सानंद मराठी समूह गीत स्पर्धा में देशभक्ति, सभ्यता और संस्कृति की नजर आई मनोहारी झलक

  
Last Updated:  July 28, 2025 " 06:40 pm"

इन्दौर : सानंद मराठी समूहगीत स्पर्धा का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित सभागृह में किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ युवा उद्योगपति गौरव तराणेकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

स्पर्धा में विभिन्न श्रेणियों में 44 समूहों के करीब 900 बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति के साथ ही सभ्यता और संस्कृति को परिलक्षित करते गीतों को आकर्षक वेषभूषा में बच्चों ने पूरी शिद्दत के साथ प्रस्तुत किया। नौ वारी साड़ी पहने नन्ही नन्हीं बालिकाएँ जब पूजा की थाली हाथ में लेकर गीत प्रस्तुत कर रही थी तो ऐसा लगा मानों सारा क्षेत्र ही तपस्थली में परिवर्तित हो गया है। प्रस्तुतियों में विद्यालयीन बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था।

सानंद मराठी समूहगीत स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रसिद्ध अभिनेता अच्युत पोतदार एवं अन्य सहयोगियों द्वारा प्रायोजित पुरस्कारों से आगामी 07 सितंबर को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह पुरस्कृत किया जाएगा।

तीन समूहों में संपन्न हुई इस स्पर्धा के निर्णायक थे मीनल मोडक, सपना केकरे, डॉ. बागेश्री जोशी, अलका शहापुरकर, प्रकाश रिंगे, श्रीनिवास पुजारी, सलिल दाते, गजेन्द्र वालदे और हर्षवर्धन लिखिते।

अतिथि व निर्णायकों का स्वागत जयंत भिसे, संजीव वावीकर, सुमंगली पोतदार और सानंद मित्र कुणाल पुंडलिक ने किया। आभार जयंत भिसे ने माना।

कार्यक्रम का सुत्र संचालन मेधा खिरे, सानंद मित्र प्रिया गोळे, पूर्वी केळकर, चैताली तेलंग व श्रेया देशमुख ने किया।

ये रहे स्पर्धा में विजेता :-

क्षेत्रीय बाल समूह ।

प्रथम – कार्तिक जोशी, द्वितीय- मीना पोतनीस, तृतीय – शुभम बड़ोदिया।

शालेय बाल समूह।

प्रथम – मेघना खिल्लारे
श्री वैष्णव एकेडमी, द्वितीय – विवेक लांभाते श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव हायर सेकेंडरी स्कूल, तृतीय – आकांक्षा वैद्य
लोकमान्य विद्या निकेतन।

क्षेत्रीय तरूण समूह।

प्रथम – श्याम चंचलानी, द्वितीय – मनीषा सुपेकर, तृतीय – वैशाली फड़के।

शालेय तरुण समूह ।

प्रथम – कविता पेंढारकर लोकमान्य विद्या निकेतन, द्वितीय – साधना मराठे चोइथराम स्कूल उत्तर परिसर, तृतीय – कीर्ति महाशब्दे वैष्णव एकेडमी,
प्रोत्साहन पुरस्कार – श्याम चंचलानी चमेली देवी पब्लिक स्कूल।

महाविद्यालय समूह।

प्रथम – कार्तिक जोशी, द्वितीय – वैभवी देशपांडे, तृतीय – शीतल होळकर।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *