जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं में बोले क्षेत्र क्रमांक 05 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल।
विधायक महेंद्र हार्डिया को बताया निष्क्रिय।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 20 साल के कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में जो काम नहीं हुआ, उस काम को मैं मात्र 20 महीने में करके दिखाऊंगा ।
शुक्रवार को अपने जनसंपर्क के दौरान स्थान – स्थान पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में हमारे विधायक के सक्रिय नहीं रहने और सरकार की काम करने की इच्छा नहीं होने के कारण उपेक्षा हुई है । हमारे क्षेत्र में कोई स्टेडियम नहीं बना । हमारे क्षेत्र में कोई सरकारी कॉलेज नहीं खुला। हमारे क्षेत्र की प्रगति और विकास के लिए कोई काम नहीं किया गया । इस 20 साल की सरकार के कार्यकाल में जो कुछ नहीं हुआ है वह सब कुछ मै मात्र 20 महीने में करके दिखाऊंगा । आप एक बार मुझे अवसर देकर देखिए ।
पटेल ने शुक्रवार को तिलक नगर और उसके आसपास की बस्तियों में जनसंपर्क किया । पटेल ने तिलक नगर, संपूर्ण कृषि विहार, वंदना नगर, सुनील नगर, स्वर्ण विहार, राजश्री वाटिका , पुष्प विहार, महावीर नगर, गोयल नगर, शिव शक्ति नगर सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Related Posts
September 26, 2021 टैंकर में गुप्त कंपार्टमेंट बनाकर करोड़ों रुपए के पेट्रोल- डीजल की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 धराए
इंदौर : टैंकरों में एक विशेष कंपार्टमेंट बनाकर, पेट्रोल- डीजल की चोरी करने वाला संगठित […]
June 9, 2023 इंदौर की वियांशी ने सबसे कम उम्र में हनुमान चालीसा का पाठ कर रचा विश्व कीर्तिमान
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ वियांशी का नाम।
इंदौर : (राधिका कोडवानी) […]
June 9, 2022 राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 18 जुलाई को होगा मतदान
नई दिल्ली : देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति […]
September 21, 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने लिया इंदौर की जनता का आशीर्वाद
शहर की सभी छह विधानसभाओं में पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा।
सैकड़ो मंचों से हुआ यात्रा […]
January 31, 2021 सोनू सूद ने निराश्रित बुजुर्गों की मदद की जताई इच्छा, प्रियंका गांधी ने भी मप्र सरकार पर साधा निशाना
मुंबई : इंदौर नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा निराश्रित बुजुर्गों को शिप्रा नदी के […]
March 12, 2022 वेंकटेश अय्यर और आवेश खान का आईडीसीए करेगा सम्मान
इंदौर : इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 13 मार्च को […]
January 16, 2017 पुलिस ने सीरियल रेपिस्ट किया गिरफ्तार, 500 से ज्यादा बच्चियों को बना चुका है शिकार नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से शोषण करने की कोशिश के मामले में एक […]