चुराई गई मारुति जेन कार बरामद।
इंदौर : कार चोरी की घटना का पुलिस थाना खजराना ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार बरामद कर ली है।
दरअसल, फरियादी ने थाना खजराना पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि 9 बजे उसने अपनी कार मारुति जेन, नाहर शाह वली दरगाह की दीवार के पास खड़ी कर दी थी, सुबह आकर देखा तो उसकी कार गायब थी। कोई अज्ञात बदमाश उसकी कार चुरा कर ले गया है, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना पर तत्काल खजराना थाना प्रभारी द्वारा एक पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई। आरोपी के संबंध में मुखबिर तन्त्र की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार चुराने वाले आरोपी 1. हाशिम अली नि. खजराना एवं 2. बादशाह खान नि. खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई कर मारुति जेन (कीमत करीबन डेढ़ लाख रुपए) बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध हैं। उनकी भी जानकारी निकाली जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 2, 2021 कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने दी भारत में दस्तक,कर्नाटक में दो मरीजों में हुई पुष्टि
नई दिल्ली : कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो […]
December 28, 2021 राष्ट्रनायकों की जीवनी पर आधारित साहित्य का स्टॉल भी बना मालवा उत्सव का हिस्सा
इंदौर : लालबाग में चल रहे मालवा उत्सव में लोककला व लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य व […]
May 13, 2017 E- DEVICE की मदद से ट्रैफिक विभाग होगा हाईटेक ट्रैफिक पुलिस द्वारा चौथी बार चालान काटते ही रद्द होगा लाइसेंस
भोपाल। अगर अब तक […]
May 27, 2020 मनरेगा की केंद्रीय परिषद में अंजू माखीजा सदस्य मनोनीत इंदौर।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी […]
June 9, 2023 आगामी दो माह में मिलेगी विश्वस्तरीय स्वीमिंग पुल और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा और सीईओ अहिरवार ने लिया कार्य की प्रगति का जायजा।
इंदौर : विकास […]
March 12, 2025 विकास के दीप जलाकर खुशियों की रोशनी बिखेरने वाला जनकल्याण का बजट : मेंदोला
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार के 4,21,032 करोड़ रुपए के बजट को विधायक रमेश मेंदोला ने विकास […]
July 24, 2022 दान में मिले फंड के दुरुपयोग संबंधी शिकायत है झूठी – मेधा पाटकर
हमने दस्तावेज के 700 पेज पुलिस को सौंपे शिकायत करने वाला आरएसएस से जुड़ा।
कीर्ति […]