तुलसी नगर अनंतेश्वर धाम स्थित राम जानकी मंदिर में होगा उत्सव का आयोजन।
इंदौर : तुलसी नगर अनंतेश्वर धाम स्थित राम जानकी मंदिर में दिनांक 16 मई (गुरुवार) को जनक नंदिनी माँ सीता का प्राकट्य दिवस – `सीता नवमी’ के रूप में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर माँ जानकी का श्रृंगार एवं पूजा अर्चना, राम दरबार में विराजे भगवान् राम, लक्ष्मण एवं पवनसुत हनुमान के साथ किया जाएगा। शाम को माँ जानकी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। महिला मंडली द्वारा शाम 6 बजे से सुन्दर कांड का पाठ भी किया जाएगा।
अनंतेश्वर सामाजिक सेवा संस्था के के के झा, राजेश तोमर, संजय यादव, पंडित हरिॐ मंडलोई सीताराम पाटिल, तुलसी राम यादव ने कहा कि राम जानकी मंदिर बनने के बाद यह पहला अवसर होगा जब मंदिर में सीता नवमी का आयोजन किया जा रहा है।
Facebook Comments









