इंदौर : मिर्गी रोग विशेषज्ञ एसोसिएशन, इंदौर ने गीता भवन हॉस्पिटल के सहयोग से मिर्गी रोग पर कार्यशाला का आयोजन किया। ख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वी वी नाडकर्णी ने कार्यशाला में मिर्गी रोग से जुड़ी समस्याओं, परेशानियों और कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिर्गी के उपचार और बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी। डॉ. नाडकर्णी ने मिर्गी के मरीजों का परीक्षण भी किया। गीता भवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आरके गौड़ ने कार्यशाला में कहा कि मिर्गी के मरीजों को दवाई नियमित रूप से लेनी चाहिए और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना चाहिए। डॉ. एके कुरेचिया, प्रदीप माहेश्वरी, अनिता मोटवानी और डॉ. नीलम रानाडे ने भी कार्यशाला में मरीजों का परीक्षण किया और उचित परामर्श दिया। मिर्गी पर केंद्रित एक लघु फ़िल्म का भी इस मौके पर प्रदर्शन किया गया। करीब 70 मरीजों ने कार्यशाला में भाग लिया।उन्हें दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।
Related Posts
July 15, 2021 मप्र में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी के आसार, सीएम कर रहे मंत्रियों से चर्चा
भोपाल : मध्यप्रदेश में करीब एक साल बाद मंत्रालय में बड़े पैमाने पर फेरबदल की […]
June 26, 2021 शहरी सहकारी बैंकों में जनप्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे निदेशक, आरबीआई का फैसला
मुम्बई : विधायक, सांसद या नगर निगम के पार्षद अब प्राथमिक शहरी सहकारी बैंकों के प्रबंध […]
June 30, 2020 शिवराज सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस इंदौर : मंगलवार को शिवराज सरकार के 100 दिन होने पर काँग्रेस ने प्रदेशभर में काला दिवस […]
September 19, 2022 अभिनव कला समाज के मंच पर स्लाइड गिटार वादक मनीष पिंगले की मनभावन प्रस्तुति
'गुरुवे नमः ' में वलीवडेकर सर को चढ़ाए संगीत के अर्घ्य।
इंदौर : स्लाइड गिटार और गायन […]
November 2, 2018 प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल। नई दिल्ली: कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल […]
June 5, 2020 सिमटने लगा है कोरोना का दायरा, टेस्टिंग के महज तीन फीसदी मिले संक्रमित..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले अब शहर में टेस्टिंग के अनुपात में देखें तो कम होते जा […]
February 4, 2021 न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव का सम्मान कर दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : गुरुवार को महाधिवक्ता कार्यालय पर उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक […]