इंदौर : दीपावली का चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया गया। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी चींटी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों की अतिवृष्टि से रक्षा की थी। उसी की याद में ये पर्व मनाया जाता है। कृष्ण ग्वाले थे इसलिए गौ पालकों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। वे घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसका पूजन करते हैं। इस मौके पर गौ वंश को भी सजा- संवारकर उनका पूजन किया जाता है। गौ पालकों ने इस परंपरा को शिद्धत से निभाया।
मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की गोवर्धन पूजा।
मालवा मिल चौराहा स्थित नीलकमल टॉकीज परिसर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश यादव ने गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया था। सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के बतौर कार्यक्रम में शिरकत की। सांसद शंकर लालवानी कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे। दोनों अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष रूप से निर्मित गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और उसपर फूल चढ़ाए। बाद में अतिथियों ने गायों को चारा भी खिलाया। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे और गिरधर नागर सहित कई गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
January 5, 2022 इंदौर जिले में शुरू किए गए 51 फीवर क्लीनिक, सर्दी, बुखार के इलाज के साथ होगी कोरोना की जांच
इंदौर : कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए इंदौर जिले में सर्दी, खांसी और बुखार […]
December 7, 2018 राजस्थान में 72 फीसदी से ज्यादा वोटिंग जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। शाम 5 बजे मतदान का समय […]
July 12, 2019 दिंडी यात्रा ने जगाया विठ्ठल भक्ति का अलख इंदौर: आषाढ़ की एकादशी पर शुक्रवार को इंदौर में भी दिंडी {पालकी} यात्रा निकाली गई। […]
November 18, 2022 डाकघर बचत योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए जा रहे शिविर
वित्तीय सशक्तिकरण के लिए डाकघर का विशेष अभियान।
इंदौर : भारतीय डाक विभाग द्वारा […]
November 23, 2021 पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत से की मुलाकात, टोंकखुर्द में एसडीएम दफ्तर खोलने की रखी मांग
देवास : पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व […]
February 9, 2023 22 करोड़ 62 लाख रूपए की नल – जल योजनाओं का लोकार्पण
इंदौर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास यात्राओं के दौरान किया गया इन योजनाओं का […]
August 1, 2021 इंदौर से जबलपुर जा रही बस विदिशा के समीप पलटी, 14 यात्री घायल
इंदौर : विदिशा के समीप नेशनल हाइवे क्रमांक 146 पर रविवार सुबह यात्री बस पलटी खा गई। इस […]