इंदौर : दीपावली का चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया गया। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी चींटी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों की अतिवृष्टि से रक्षा की थी। उसी की याद में ये पर्व मनाया जाता है। कृष्ण ग्वाले थे इसलिए गौ पालकों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। वे घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसका पूजन करते हैं। इस मौके पर गौ वंश को भी सजा- संवारकर उनका पूजन किया जाता है। गौ पालकों ने इस परंपरा को शिद्धत से निभाया।
मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की गोवर्धन पूजा।
मालवा मिल चौराहा स्थित नीलकमल टॉकीज परिसर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश यादव ने गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया था। सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के बतौर कार्यक्रम में शिरकत की। सांसद शंकर लालवानी कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे। दोनों अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष रूप से निर्मित गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और उसपर फूल चढ़ाए। बाद में अतिथियों ने गायों को चारा भी खिलाया। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे और गिरधर नागर सहित कई गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
November 10, 2018 युवाओं को रोजगार देने में विफल रही मोदी और शिवराज सरकार- अजय कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद अजय कुमार ने शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब […]
April 26, 2020 शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व महंगी शराब पर किया हाथ साफ इंदौर : लॉकडाउन के चलते बन्द शराब दुकानों पर बदमाशों की टेढ़ी नजर पड़ गई है। एरोड्रम रोड […]
June 27, 2019 निगम अधिकारी से मारपीट मामले में आकाश को जेल इंदौर: निगम अधिकारी से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को 11 जुलाई तक […]
May 29, 2020 नगर निगम की बास्केट में निकल रहे खराब गुणवत्ता के फल और सब्जी इंदौर : नगर निगम की सब्जी बास्केट और फ्रूट बास्केट योजना पर ग्रहण लगता हुआ नजर आने लगा […]
March 10, 2024 संतश्री दादू महाराज के जीवन चरित्र पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन
अभिनेता करण कपूर और अभिनेत्री कीर्ति अडारकर मुख्य अतिथि के बतौर रहे मौजूद।
इंदौर : […]
August 24, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बहुसंख्यक समाज की लड़कियों को टारगेट करना सॉफ्ट आतंकवाद
इंदौर : चूड़ीवाले के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने तो दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई […]
September 2, 2021 घर से नाराज होकर गई बालिका को पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद, परिजनों के किया सुपुर्द
इंदौर : घर से गायब हुई बालिका को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने 48 घण्टे में ढूंढ निकाला और […]