अयोध्या : भगवान राम की नगरी अयोध्या में पिछले चार दिन से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। देश भर दीपावली की सर्वाधिक रौनक यहीं देखी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर को लेकर फैसला जल्दी आनेवाला है। ऐसे में राम मंदिर निर्माण की तमाम बाधाएं हटने की उम्मीद लिए लाखों भक्त दीप पर्व की अनूठी छटा को निहारने यहां पहुंच रहे हैं। शनिवार शाम अयोध्या में 14 जगहों पर 5.51 लाख दीये जलाए गए। इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। सरयू के किनारे राम की पैड़ी पर ही 4 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। दीपों की लौ में यहां भगवान राम के दर्शन कराए गए। समूची अयोध्या नगरी दीयों की जगमगाहट से रोशन हो रही थी। सरयू के घाटों का सौंदर्य तो देखते ही बन रहा था।
भगवान राम के जीवन पर केंद्रित झांकियां।
दीपोत्सव में भगवान राम के जीवन वृतांत को दर्शाती 11 झाकियों की शोभायात्रा निकाली गईं। इसमें लंका विजय कर लौटे श्रीराम की वापसी का दृश्य भी दिखाया गया। शोभायात्रा को फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना कुमार भटनागर ने हरी झंडी दिखाई।
5 देशों के कलाकार कर रहे रामलीला का मंचन।
दीपोत्सव में भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया और फिलीपींस के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इसके साथ 22 सांस्कृतिक रथ भी तैयार किये गए हैं। दीपोत्सव के जरिये अयोध्या को धार्मिक- आध्यात्मिक पहचान के साथ पर्यटन नगरी के बतौर भी पेश किया जा रहा है।
Related Posts
July 3, 2021 इंदौर ने देश के समक्ष पेश किया अनुकरणीय उदाहरण, कोरोना समीक्षा बैठक में बोले सीएम
इंदौर : शनिवार को इंदौर प्रवास पर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एआईसीटीएसएल के सभाकक्ष […]
December 10, 2023 टीपीए के द्विवार्षिक चुनाव में सर्राफ अध्यक्ष, शर्मा सचिव चुने गए
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुए […]
November 12, 2020 कमलनाथ ने सीएम शिवराज से की सौजन्य भेंट, उपचुनाव में जीत की दी बधाई
भोपाल : प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के दौरान बीजेपी और कॉन्ग्रेस नेताओं में जमकर […]
June 23, 2021 कश्मीर से धारा 370 हटाकर स्व. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि- लालवानी
इंदौर : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सांसद लालवानी ने अल्पसंख्यक बूथ […]
May 12, 2022 पत्रकार गणेश तिवारी की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका पाया गया शव
इंदौर : लसूडिया थाना क्षेत्र की इंडस सेटेलाइट ग्रीन नामक कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार […]
January 6, 2024 नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार
पदभार सम्हालने के बाद गिनाई प्राथमिकताएं।
इंदौर : नए कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार […]
August 18, 2021 डॉ. अदिति ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात, लोकोपकार सेवा वाटिका के कार्यों से कराया अवगत
इंदौर : राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नगर आगमन पर लोकोपकार सेवा वाटिका […]