श्री विद्याधाम पर बसंत पंचमी के दिन मां का मनोहारी श्रृंगार – महायज्ञ में विशेष आहुतियां ।
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम के प्रकाशोत्सव में महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पंडित राजेश शर्मा के निर्देशन में 31 विद्वानों द्वारा ललिताम्बा महायज्ञ में आहुतियों का क्रम जारी है। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 13 फरवरी को यज्ञशाला में महा गणपति यज्ञ का आयोजन होगा।
आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि बसंत पंचमी पर 14 फरवरी को मां भगवती का विशेष मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। महायज्ञ में खीरान, मालपुआ, हलवा, त्रिमधु, गन्ना, पान, कमल गट्टा एवं पंचमेवा जैसे मां को प्रिय व्यंजनों की आहुतियां समर्पित की जाएंगी। दूध, गुलाब जल,नर्मदा एवं गंगा जल सहित देश की पवित्र नदियों के जल से सुबह 7 बजे मां का महा अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। नर्मदा जयंती, 16 फरवरी को सुबह 9.30 बजे आश्रम के संस्थापक ‘भगवन’ के श्री विग्रह का पादुका पूजन, षोडशोपचार, अभिषेक एवं आरती के बाद सायं 6 बजे से मां पराम्बा ललिता महात्रिपुर सुंदरी आश्रम परिसर में नौका विहार करेंगी। 17 फर. को शाम 6 बजे मां अपने भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेगी । 18 फर. को शाम 6 बजे से भव्य मनोहरी पुष्प बंगला सजेगा। प्रकाश उत्सव में प्रतिदिन मां भगवती का नित्य नूतन श्रृंगार भी किया जा रहा है।
Related Posts
November 1, 2019 शांति समिति की बैठक में एकता व भाईचारा बनाए रखने पर दिया गया जोर इंदौर : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 17 नवम्बर या उसके पहले आ सकता है। उसी […]
April 2, 2020 इंदौर में 12 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि, कुल 75 हुए पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी […]
July 27, 2019 अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए नया विधेयक लाएगी सरकार- जयवर्द्धन इंदौर: मप्र में एक ही शेर है और वो हैं सीएम कमलनाथ। बीजेपी के दो विधायकों का समर्थन लेकर […]
October 9, 2020 सांवेर उपचुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना, पहले दिन दाखिल नहीं हुआ कोई भी नामांकन
10 और 11 अक्टूबर को नहीं होंगे नामांकन
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित […]
June 19, 2025 कांग्रेस को मजबूती देने की कवायद है संगठन सृजन अभियान..
कार्यकर्ताओं की अपेक्षा के अनुरूप ही होगा इंदौर का नया नेतृत्व..
जीतू पटवारी भी एक […]
April 13, 2021 सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल और सन्त कंवरराम का मनाया जन्मदिन, अनुष्ठान व महाआरती के हुए आयोजन
इंदौर : सिन्धी समाज के आराध्य कुलदेवता भगवान श्री झूलेलाल व अमर शहीद संत भगत कँवरराम […]
August 2, 2020 पीड़िता से राखी बंधवाकर रक्षा का वचन देने की शर्त पर हाई कोर्ट ने आरोपी को दी जमानत इंदौर : हाई कोर्ट ने छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी को अनूठी शर्त पर जमानत दी। है कोर्ट ने […]