इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब न के बराबर रह गया है। हजारों की टेस्टिंग में गिनती के संक्रमित मिल रहे हैं, हालांकि ये भी सच है कि अभी तक संक्रमण से हम पूरीतरह मुक्त नहीं हो पाए हैं। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ सावधानी बनाए रखना भी जरूरी है।
सिर्फ 3 नए संक्रमित मिले।
मंगलवार को 5796 आरटी पीसीआर व 3323 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9036 की टेस्टिंग की गई। 9029 निगेटिव पाए गए। केवल 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1 रिपीट पॉजिटिव निकला जबकि 3 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 18 लाख 90 हजार 556 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 934 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 99 फीसदी रिकवर हो गए हैं।
11 किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 11 मरीज कोरोना को मात देने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 51 हजार 474 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं। 69 का इलाज चल रहा है। राहत की बात ये भी है कोरोना से मौतों का सिलसिला बीते कुछ दिनों से थम गया है। मंगलवार को भी किसी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई।
Related Posts
September 10, 2020 लूट के इरादे से की गई थी रमेश साहू की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार इंदौर : पूर्व शिवसेना नेता रमेश साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। […]
December 30, 2023 भ्रष्टाचार के मामले में डिप्टी कलेक्टर के परिवार से होगी एक करोड़ 28 लाख की वसूली
दिवंगत डिप्टी कलेक्टर के परिवार के सदस्यों की चल - अचल संपत्ति अधिहरण किए जाने का विशेष […]
February 24, 2022 रूस ने यूक्रेन पर किया चौतरफा हमला, सैन्य ठिकानों पर की भीषण बमबारी
नई दिल्ली : तमाम कूटनीतिक प्रयासों और अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाते हुए […]
August 19, 2022 बीजेपी आज जिस मुकाम पर है, उसके पीछे कुशभाऊ जैसे समर्पित लोगों का परिश्रम है – विजयवर्गीय
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर […]
February 27, 2022 मंदसौर में समर्पण निधि अभियान में तेजी लाएगी बीजेपी
मंदसौर : समर्पण निधि अभियान एवं बूथ विस्तार की योजना की समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी […]
April 8, 2019 ताई के हटने से बदले इंदौर के चुनावी समीकरण *लोकसभा चुनाव 2019*---
----------------------------------
*भाजपा के एक फैसले ने इंदौर […]
July 13, 2022 विद्याधाम में ‘भगवन’ की पादुकाओं के दर्शन – पूजन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में […]