इंदौर : शहर को एक नई सौगात मिलने जा रही है। देवगुराड़िया की पहाड़ी को अहिल्या वन के रुप में विकसित किया जा रहा है। इंदौर के लोगों के लिए ये एक नया पिकनिक स्पॉट होगा।
सांसद शंकर लालवानी ने देवगुराड़िया मंदिर के पीछे की ओर पहाड़ी पर पौधारोपण किया और कहा कि इस क्षेत्र में काफी वृक्ष लगे हैं बची जगहों पर भी वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी पर हरियाली बढाने के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा ताकि शहरवासियों को नई सौगात मिल सके।
आयुर्वेदिक पार्क बनेगा, फूलों की घाटी विकसित होगी।
सांसद लालवानी ने बताया कि देवगुराड़िया पहाड़ी के समग्र विकास का प्लान बनाकर यहां स्मृति उद्यान, आयुर्वेदिक पार्क, बॉटनिकल गार्डन और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा वैली ऑफ फ्लॉवर भी विकसित किए जाने की योजना है।
सांसद शंकर लालवानी पिछले कई दिनों से इसके लिए प्रयासरत थे। इस क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रुप में विकसित किया जाएगा तथा जनता की भी इस कार्यक्रम में सहभागिता होगी।
Related Posts
May 23, 2024 बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के तीन पार्षदों को पद से हटाया जाए
शहर महिला कांग्रेस ने अभिभाषक के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर की मांग।
इंदौर : […]
March 29, 2021 लगातार चौथे दिन छह सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, 2 और की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण लगातार ऊंचाई छू रहा है। रविवार 28 मार्च को भी संक्रमित मामलों की […]
February 21, 2021 15 माह की सरकार में हमने प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का प्रयास किया- कमलनाथ
इंदौर : मुझे 15 माह की सरकार में काम करने के लिए सिर्फ़ साढ़े 11 माह मिले लेकिन मैंने […]
October 16, 2023 चले हुए कारतूस हैं कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कही ये […]
April 9, 2023 ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला, नर्मदा में फंसे लोगों को नाविकों ने बचाया
बांध से पानी छोड़े जाने से बढ़ा नदी का जलस्तर, बहाव तेज होने से फंस गए चट्टान पर बैठकर […]
October 17, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ सैकड़ों स्थानों से निकले आरएसएस के पथ संचलन, बीजेपी नेता भी हुए शामिल
इंदौर : दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार […]
May 29, 2020 फल मंडी खोलने को लेकर व्यापारियों ने की सांसद लालवानी से चर्चा, देरी होने पर फल खराब होने का जताया अंदेशा इंदौर : लॉकडाउन के कारण शहर में फलों और सब्जियों की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है वहीं दूसरी […]