इंदौर : स्कीम नम्बर 136 में कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटू श्याम सरकार के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को मन्दिर में स्थापित की जाने वाली खाटू श्याम बाबा, शिव परिवार, गणेशजी और हनुमानजी की प्रतिमाओं के मिष्ठान्नाधिवास, औषधिवास, घृताधिवास और धुपाधिवास की रस्म सम्पन्न कराई गई। इसी के साथ यज्ञशाला में चल रहे पँचकुंडात्मक यज्ञ में 35 यजमानों ने आहुतियां समर्पित की। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्यलाभ लिया। महोत्सव के तहत भजन संध्या भी आयोजित की गई। खाटू श्याम के भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
मंदिर निर्माण से जुड़े सुभाष हाड़ा, प्रवीण गुप्ता और नरेश बैरीवाला ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शुक्रवार को देव प्रतिमाओं के शर्कराधिवास, फलाधिवास, गंधाधिवास और सुगंधाधिवास की प्रक्रियाएं सम्पन्न कराई जाएंगी।
Related Posts
October 10, 2021 गुम हुई मासूम को ढूंढने चंदन नगर थाने का पूरा फोर्स उतरा सड़कों पर, 2 घंटे में बालिका को ढूंढ किया परिजनों के हवाले
इंदौर : थाना चंदन नगर पुलिस ने, 3 साल की गुम हुई बालिका को मात्र 2 घण्टे में तलाश कर […]
December 6, 2018 रातापानी अभयारण्य में फिर हुई बाघ की संदिग्ध मौत रायसेन: रातापानी अभयारण्य में एक बार फिर बाघ की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। […]
November 20, 2020 कौमी एकता सप्ताह के तहत अलग- अलग विषयों पर कार्यक्रमों का होगा आयोजन
इंदौर : राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ गुरुवार से कौमी एकता सप्ताह शुरू हो गया है। सप्ताह […]
August 16, 2022 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय […]
June 8, 2021 ट्रेन में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी ने जेल में फांसी लगाई
भोपाल : दो- तीन दिन पूर्व नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या करने […]
June 30, 2024 नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल की पार्किंग की छत गिरी
कई कारें क्षतिग्रस्त, एक कैब चालक की मौत, 08 लोग घायल।
टर्मियल - 01 पर हुआ […]
August 10, 2021 नोटिस थमाने के बाद जागी आईटी कंपनी इंफोसिस, मप्र के युवाओं से बुलाए नौकरी के आवेदन
इंदौर : आईटी कंपनी इंफोसिस ने कलेक्टर द्वारा जारी किए गए लीज शर्तों के उल्लंघन के मामले […]