इंदौर : कमलनाथ कैबिनेट के सबसे वजनदार मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हनी ट्रैप मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आरोप को खारिज किया है। उनके मुताबिक ये कहना गलत है कि सीएम कमलनाथ नौकरशाही के इशारे पर चल रहे हैं। वे मंजे हुए राजनीतिज्ञ और प्रबन्धन गुरु हैं। अधिकारियों पर उनका पूरा नियंत्रण है।
घिनौने चेहरे होंगे बेनकाब।
मंत्री श्री वर्मा ने दृढ़ता के साथ दोहराया कि सरकार किसी को बचा नहीं रही है। हनी ट्रैप मामले में जो भी लोग लिप्त हैं उनके चेहरे बेनकाब होंगे, चाहे वे कोई भी क्यों न हों। उनके मुताबिक फिलहाल जांच चल रही है। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद वो घिनौने चेहरे सामने लाए जाएंगे ताकि अदालत से उनको सजा दिलवाई जा सके।
बीजेपी के लोग फंसे हैं हनी ट्रैप में।
पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा ने कैलाशजी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हनी ट्रैप में सबसे ज्यादा बीजेपी के ही नेता लिप्त हैं। जांच पूरी होते ही सच सामने आ जाएगा।
पेंशन घोटाले की खुलेंगी परतें।
एक सवाल के जवाब में मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि पेंशन घोटाले की फ़ाइल शीघ्र खुलेगी। जिन्होंने गरीबों का पैसा खाया है वे बचेंगे नहीं।
Related Posts
December 13, 2022 29 जनवरी को होगा आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के तत्वावधान में अ.भा. सर्व ब्राह्मण युवा परिचय […]
July 15, 2023 नौकरशाही पर आंख मूंद कर भरोसा करना शिवराज सरकार को पड़ रहा भारी
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
एक के बाद एक जिले में जिस तरह आदिवासियों की जमीन […]
November 12, 2023 बीजेपी के संकल्प पत्र के रूप में पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को दिया है दिवाली का उपहार
संकल्प पत्र प्रदेश में खुशहाली और विकास का नया इतिहास रचेगा, जनसंपर्क के दौरान बोले […]
April 13, 2019 स्पीड ब्रेकर से उछलकर खंभे से टकराया ट्रक जलकर खाक उज्जैन: राजस्थान से इंदौर आ रहा ट्रक उज्जैन में महाकाल द्वार के पास हादसे का शिकार हो […]
March 1, 2021 सुहाना, एम हासिनी,सायली, वर्तिका, प्रिशा, संचारी, तनीषा, अनन्या सेमीफाइनल में पहुंची
इंदौर : भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा अभय […]
June 11, 2022 मोघेजी की तर्ज पर मेंदोला भी बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी..!
इंदौर : नगर निगम इंदौर सहित प्रदेश की 10 से अधिक नगर निगमों में कांग्रेस ने महापौर पद […]
August 7, 2022 बच्चों ने देशभक्ति के जज्बे को कागज पर उकेरा
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।
इंदौर : आजादी […]