इंदौर : कमलनाथ कैबिनेट के सबसे वजनदार मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हनी ट्रैप मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आरोप को खारिज किया है। उनके मुताबिक ये कहना गलत है कि सीएम कमलनाथ नौकरशाही के इशारे पर चल रहे हैं। वे मंजे हुए राजनीतिज्ञ और प्रबन्धन गुरु हैं। अधिकारियों पर उनका पूरा नियंत्रण है।
घिनौने चेहरे होंगे बेनकाब।
मंत्री श्री वर्मा ने दृढ़ता के साथ दोहराया कि सरकार किसी को बचा नहीं रही है। हनी ट्रैप मामले में जो भी लोग लिप्त हैं उनके चेहरे बेनकाब होंगे, चाहे वे कोई भी क्यों न हों। उनके मुताबिक फिलहाल जांच चल रही है। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद वो घिनौने चेहरे सामने लाए जाएंगे ताकि अदालत से उनको सजा दिलवाई जा सके।
बीजेपी के लोग फंसे हैं हनी ट्रैप में।
पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा ने कैलाशजी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हनी ट्रैप में सबसे ज्यादा बीजेपी के ही नेता लिप्त हैं। जांच पूरी होते ही सच सामने आ जाएगा।
पेंशन घोटाले की खुलेंगी परतें।
एक सवाल के जवाब में मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि पेंशन घोटाले की फ़ाइल शीघ्र खुलेगी। जिन्होंने गरीबों का पैसा खाया है वे बचेंगे नहीं।
Related Posts
July 8, 2020 धर्मस्थल खोलने को लेकर जल्द जारी होगा आदेश, दिशा- निर्देशों का करना होगा पालन इंदौर : गणेश मंदिर खजराना एवं रणजीत हनुमान मन्दिर को आम श्रद्धालुओं के लिये खोले जाने को […]
August 15, 2020 बीजेपी कार्यालय में रणदिवे ने किया झंडावंदन, स्वदेशी अपनाने पर दिया गया जोर.. इन्दौर : कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में […]
February 21, 2022 लता मंगेशकर की स्मृति में डाक टिकट प्रदर्शनी 22 फरवरी से
इंदौर : कालजयी गायिका इंदौर की बेटी स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए […]
February 7, 2021 मूलभूत समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभा रहीं लोक अदालतें
इंदौर : जन सामान्य की जल,मल,सड़क विद्युत, प्रकाश, स्वच्छता, नाली, परिवहन सेवा, अस्पताल, […]
April 26, 2022 फर्जी ऋणपुस्तिका के जरिए जमानत करवाने वाले तीन आरोपी पकड़ाए।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर व फर्जी रजिस्ट्री के जरिए जेल […]
November 22, 2018 मनमोहन पर बरसे रविशंकर इंदौर: मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब सिर्फ 6 दिन शेष हैं। प्रचार का दौर भी […]
November 29, 2022 कोरोना काल के पहले की तुलना में दुगुने लोग जाने लगे हैं शिव मंदिर
कोरोना के संक्रमण काल के पहले जितने लोग अभिषेक करते थे अब उससे दुगना अभिषेक होता है - […]