इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को नगर- निगम प्रशासक का प्रभार भी संभाल लिया। वे सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नगर- निगम पहुंचे। निगमायुक्त आशीष सिंह, अन्य निगम अधिकारी और कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की और गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। प्रशासक का चार्ज लेने के बाद श्री त्रिपाठी ने निगम अधिकारियों की बैठक बुलाकर शहर में चल रहे और लम्बित विकास कार्यों की जानकारी ली। निगम प्रशासक श्री त्रिपाठी ने विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
कान्ह नदी सफाई और मास्टर प्लान रोड रहेंगे प्राथमिकता।
निगम प्रशासक के बतौर पत्रकारों से चर्चा करते हुए आकाश त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति को देखकर ही प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कान्ह नदी सफाई अभियान, मास्टर प्लान के तहत आनेवाले प्रमुख मार्ग जिनका निर्माण अभीतक नहीं हो पाया है, शहर के पुराने हिस्से में ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए रोड चौड़ीकरण और ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार पर उनका
फोकस रहेगा।
पहले रहे हैं निगमायुक्त।
श्री त्रिपाठी 22 मई 2004 से 3 जनवरी 2005 तक इंदौर नगर निगम में आयुक्त भी रहे हैं।
आपको बता दें कि 19 फरवरी को चुनी हुई निगम परिषद का कार्यकाल समाप्त हो गया था। प्रदेश सरकार द्वारा समय रहते चुनाव नहीं करवाए जाने से निगम में प्रशासक की नियुक्ति की गई।
Related Posts
July 23, 2021 टोक्यो में 32 वे ओलिम्पिक खेलों का रंगारंग शुभारम्भ, मनप्रीत और मैरीकॉम ने थामा तिरंगा
नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलिंपिक- 2020 का […]
June 9, 2021 इंदौर में कोरोना पर पाया गया नियंत्रण, डेढ़ फ़ीसदी से भी कम हुई संक्रमण दर
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर अब लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। संक्रमण दर डेढ़ फ़ीसदी से भी […]
October 21, 2020 कांग्रेस और कमलनाथ की सोच महिला विरोधी- शिवराज
इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीमराम सिलावट के समर्थन में ग्राम […]
November 27, 2022 कांग्रेस ने बीजेपी के मप्र मीडिया प्रभारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में दर्ज कराई एफआईआर
भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने संबंधी वीडियो वायरल करने का […]
April 25, 2021 रेमडेसीवीर को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में घूम रहे मेल नर्स सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन इंजेक्शन बरामद
इंदौर : कोरोना महामारी के चलते अवैध रूप से आवश्यक रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी […]
March 29, 2022 राष्ट्रपति इंदौर जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से करेंगे सम्मानित
पश्चिम जोन में इंदौर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।
इंदौर : पांच बार देश के सबसे […]
July 9, 2025 जियो से जुड़ी केयरएक्सपर्ट ने मिश्र की कंपनी के साथ किया करार
केयरएक्सपर्ट 6 देशों के 500 से अधिक अस्पतालों और संस्थाओं को अपनी सेवाएं दे रहा […]