इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज ने मंगलवार को उदासीन आश्रम में प्रवचन दिए। ब्रह्मचारी सुनील भैया के मुताबिक आचार्यश्री ने कहा कि इंदौर में हम 2 माह से प्रवास कर रहे हैं। हमें स्वप्न जैसा लग रहा है क्योंकि इतना दीर्घकालीन प्रवास तो नहीं हो पाता लेकिन कहाँ कहाँ ये गलियां बनी हैं, महाराज यहाँ से, यहाँ से आप जहां विहार कर गए थे न वह सिर्फ डेढ़ ही किलोमीटर है। कुछ ऐसे ही नगर बन जाते हैं जो घुमा देते हैं। समवशरण में भी इसी प्रकार 12 सभाए लगती हैं।तो ऐसे घुमाते रहते हैं, लेकिन वह घुमावदार नहीं लगता क्योंकि केवली में जो प्रभु बैठे हैं, हम जब भी उनकी ओर देखो हमारी ओर ही देखते हैं।जब ऐसा भाव होता है तब द्रव्य अपने आप ही गौण हो जाता है।
*आहार का सोभाग्य बीड़ी वाले परिवार को मिला*
ब्रह्मचारी सुनिल भैया और मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया की मंगलवार को आचार्य श्री के आहार का सौभाग्य सुंदरलाल, नरेंद्र कुमार, आज़ाद कुमार जैन बीड़ीवाले परिवार को मिला। पाद प्रक्षालन का लाभ रानी अशोक डोसी, मनोज बाकलीवाल, अर्पित पाटोदी परिवार को मिला। महापूजन का सोभाग्य कंचनबाग, साउथ तुकोगंज समाज के महिला मंडल को मिला। दयोदय ट्रस्ट के ट्रस्टी सचिन जैन, मनीष नायक द्वारा प्रतिभा स्थली पर हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी गयी। धर्मसभा का संचालन ब्रह्मचारी सुनिल भैया ने किया। आभार ब्रह्मचारी अभय भैया ने माना।
Related Posts
November 10, 2021 पद्मभूषण सम्मान से नवाजे जाने के बाद इंदौर लौटी सुमित्रा ताई का जोरदार स्वागत
इंदौर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मभूषण पदमभूषण सम्मान ग्रहण करने के बाद […]
January 12, 2021 लीडरशिप सर्वे में नम्बर वन रहे सांसद लालवानी को बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई
इंदौर : आईआईएम के प्रोफेसर द्वारा किए गए नेतृत्व क्षमता सर्वे में नंबर वन आने के बाद […]
February 14, 2017 मुरैना जेल की दीवार में छेद कर दो कैदी हुए फरार, चार प्रहरी निलंबित जिला जेल मुरैना से सोमवार को दो कैदी दीवार तोड़कर भाग निकले।
कैदियों के नाम ओमप्रकाश […]
July 20, 2024 महिला का पर्स छीनकर भागे दो बदमाश पकड़ाए
44 हजार रुपए नकद व महंगा मोबाइल रखे थे पर्स में।
आरोपियों से मोबाइल, नकदी व वारदात […]
September 11, 2022 सेना के मेडिकल फिटनेस में पास करवाने का झांसा देकर ठगी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
आर्मी इंटेलिजेंस विंग और पुलिस ने पकड़ा आरोपी को।
इंदौर : आर्मी इंटेलिजेंस विंग और […]
June 29, 2022 कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने पार्षद और विधायक के रूप में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया – उमा शशि शर्मा
इंदौर : पूर्व महापौर डॉ. उमा शशि शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के […]
August 15, 2021 अच्छे आचरण से समाज के सामने पेश करें मिसाल, केंद्रीय जेल से रिहा हुए कैदियों को गृहमंत्री ने दी नसीहत
इंदौर : "एक पल की गलती, लंबे समय तक पश्चाताप बनके रहती है, लेकिन इससे हमें आने वाले […]