नई दिल्ली: लोगों को सोने की शुद्धता का पता नहीं होता, जिसका फायदा उठाकर ज्वैलर्स ग्राहकों को बिना हॉलमार्क का कम कैरेट वाला अशुद्ध सोना थमा देते हैं, जो कुछ दिनों बाद खराब होने लगता है। जब आप उस सोने को वापस करने या बदलने जाते हैं, तो आपको उसका कम रेट मिलता है। इन सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए सरकार ने हॉलमार्किंग का नया नियम बनाया है। इस साल 1 जून से इसका दूसरा चरण लागू हो जाएगा। देश के 256 जिलों में इसका पहला चरण 23 जून 2021 को लागू किया गया था। इसके लागू होने के बाद ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं बेच सकेंगे।भारतीय मानक ब्यूरो ने 4 अप्रैल 2022 को एक नोटीफिकेशन के माध्यम से यह घोषणा की थी। बता दें कि अब तक 6 शुद्धता श्रेणियों 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट, 23 कैरेट और 24 कैरेट के लिए सोने की हॉलमार्किंग की अनुमति थी। इस प्रकार अन्य शुद्धता (21KT या 19KT) के सोने के आभूषणों को बेचने से पहले हॉलमार्क करना अनिवार्य नहीं था। हालांकि, यह नियम 1 जून से बदल जाएगा। अब ज्वैलर्स बगैर हॉलमार्क वाला सोना नहीं बेच सकेंगे।
Related Posts
March 30, 2019 सोशल मीडिया के चौकीदारों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी इंदौर: मैं भी चौकीदार अभियान के तहत पीएम मोदी रविवार 31 मार्च को टाउन हॉल कार्यक्रम के […]
June 19, 2021 लगातार घट रहा कोरोना का प्रकोप, केवल 22 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर न्यूनतम स्तर तक पहुंचने के साथ संक्रमित मामले भी गिनती के […]
November 22, 2021 पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने पर लोगों ने किया सफाई मित्रों का सम्मान
इंदौर : शहर के सफाईकर्मी, नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन ने जनभागीदारी के माध्यम […]
November 19, 2020 कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ गांधी नगर थाने में एक ओर प्रकरण दर्ज
इंदौर : दिगम्बर जैन तीर्थ गोम्मटगिरी में प्रवेश द्वार बनाए जाने को लेकर हुई घटना के […]
November 29, 2021 सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते जहर पीने वाले जोशी परिवार के पांचवे सदस्य ने भी तोड़ा दम, कार्रवाई के नाम पर की गई महज लीपापोती
भोपाल : सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने वाले जोशी परिवार […]
November 13, 2024 ब्रिटेन में वर्ष में दो बार मनाया जाता है किंग चार्ल्स का जन्मदिन
भारत के स्कूलों और विद्यार्थियों के लिए यूके से भेजेंगे जरूरी सामग्री।
लंदन […]
August 3, 2021 निगम अधिकारी सक्सेना के लॉकर्स व बैंक खातों ने उगले करोड़ों के जेवरात व नकदी
इंदौर : सोमवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए निगम के […]