इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में यातायात समस्या के स्थायी समाधान और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद चौराहा (चंदन नगर) पर प्रस्तावित ओवरब्रिज स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, नगर निगम एवं इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के अधिकारी, और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।
धार रोड से चंदन नगर होते हुए शहर में प्रवेश करने वाले भारी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए यहां ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है।
महापौर भार्गव ने धार रोड से जिला अस्पताल के पास तक ब्रिज निर्माण के संभावित स्थल का जायजा लिया। बाद में उन्होंने फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार करने के निर्देश दिए। महापौर ने नगर निगम और IDA के अधिकारियों को तकनीकी सर्वे और आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के भी निर्देश दिए।
ब्रिज निर्माण स्थल के साथ महापौर भार्गव ने पश्चिमी रिंग रोड से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली प्रस्तावित सड़क का भी दौरा किया जिसका टेंडर 1-2 दिन में निकाला जाएगा।
महापौर ने स्थानीय लोगों से ब्रिज व सड़क निर्माण में बाधक निर्माण स्वेच्छा से हटाने और शहर के विकास में सहभागी बनने की अपील की।
Related Posts
April 14, 2021 जन जागरण से ही टूटेगी कोरोना की चेन, रहवासी संघ स्वयं बनाए कंटेन्मेंट जोन- सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं कोरोना […]
October 31, 2020 सुसाइड से पहले नरेंद्र रघुवंशी ने जबलपुर हाईकोर्ट को भेजा था पत्र..?
इंदौर : जीतू सोनी के साथी रहे नरेंद्र रघुवंशी के खुदकुशी मामले में नया खुलासा हुआ है। […]
January 1, 2023 पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर
इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी को लेकर गलत, झूठी एवं छवि धूमिल […]
January 3, 2023 प्रवासी भारतीय सम्मेलन की व्यवस्थाओं में कई अधिकारियों की तैनाती
इंदौर : इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन तथा इन्वेस्टर्स समिट की […]
May 4, 2023 सिंधी कॉलोनी में दुकान का छज्जा गिरने से ग्राहक की मौत
इंदौर : गुरुवार को सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में दुकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत […]
June 14, 2024 उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले सट्टे के कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश
15 करोड़ रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप व सट्टे में प्रयुक्त उपकरण […]
February 7, 2023 तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में अबतक 4300 की मौत
मौतों का आंकड़ा 35 हजार तक पहुंचने की आशंका।
दुनियाभर से राहत सामग्री तुर्की भेजे […]