नई दिल्ली : सिंधिया समर्थक जिन 22 बागी विधायकों के 17 दिनों तक हर परिस्थिति में डटे रहने के कारण कमलनाथ सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा, उन सभी ने शनिवार को नई दिल्ली पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और इमरती देवी सहित सभी 22 विधायकों(अब पूर्व) को विधिवत बीजेपी परिवार में शामिल कर लिया। इन सभी के इस्तीफे स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट के आदेश के बाद स्वीकार कर लिए थे।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी इस दौरान मौजूद रहे।
अब बीजेपी में बढ़ी चुनौती।
सिंधिया समर्थक 22 पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब प्रदेश स्तर पर पार्टी में हलचल मचना तय है। इस्तीफा देने से रिक्त हुई सीटों पर होनेवाले उपचुनाव में क्या बीजेपी इन सभी सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों को टिकट देगी ये बड़ा सवाल है। इनका दावा इसलिए सबसे पहले है क्योंकि इन्हीं की बगावत के चलते कमलनाथ सरकार धराशायी हुई है। अब इनको बीजेपी उम्मीदवार बनाती है तो स्थानीय पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का क्या रुख रहेगा, ये भी देखनेवाली बात होगी।
Related Posts
February 24, 2022 11 वर्षों से मीडिया क्रिकेट सीरीज का आयोजन, श्रेष्ठ टीम भावना का परिचायक- मिश्र
इंदौर : इंदौर महानगर के पहले पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र जितने कुशल और बेहतर […]
March 2, 2023 बजट झूठी घोषणाबाज सरकार की घोषणाओं का स्मारक है – कमलनाथ
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार द्वारा […]
November 2, 2021 उपचुनावों में बीजेपी को जिताकर आदिवासी और किसानों ने कांग्रेस के दुष्प्रचार को नकारा- विजयवर्गीय
इंदौर : देश व प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और […]
May 6, 2021 संजय शुक्ला के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, रेमडेसीवीर की आपूर्ति रोकने की साजिश रचने का लगाया आरोप
इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा कोरोना महामारीं के चलते बीजेपी नेताओं पर […]
December 31, 2016 बेटे ने ठुकरा दी पिता की 92 अरब डॉलर की जागीर.. बीजिंग।
चीन के सबसे रईस और 92 अरब अमेरिकी डॉलर के साम्राज्य के मालिक वांग जियानलिन […]
May 31, 2022 इंदौर गौरव दिवस पर हाथ ठेला लेकर निकले सीएम शिवराज..
आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए इकठ्ठे किए खिलौने व अन्य सामग्री
इंदौर : मंगलवार को देवी […]
February 20, 2020 जब शिवरात्रि पर दोस्तों ने शंकर लालवानी को खिला दी थी भंग वाली मिठाई *कीर्ति राणा*
इंदौर : शिवरात्रि की धूम हो, नाम भी शंकर हो, जन्मदिन भी इस महापर्व पर […]