इंदौर : स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ पर टाटपट्टी बाखल में हमला करने की घटना की गूंज पूरे देश में सुनाई दी। सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सीएम शिवराज से हमलावरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की थी। सीएम ने भी टाटपट्टी बाखल की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को घटना के जिम्मेदार तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर दी।
चार आरोपियों पर लगाई गई रासुका।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमले में शामिल चार आरोपियों को रासुका में निरुद्ध कर दिया। उनके नाम मोहम्मद मुस्तफा पिता हाजी मोहम्मद इस्माइल उम्र 28 साल, मोहम्मद गुलरेज पिता हाजी अब्दुल गनी उम्र 32 साल, शोएब उर्फ सोभी पिता मोहम्मद मुख्तियार उम्र 36 साल और मज्जू उर्फ मजीद पिता अब्दुल गफूर उम्र 48 साल बताए गए हैं। रासुका में निरुद्ध इन सभी दोषियों को रीवा सेंट्रल जेल में भेजा जा रहा है।
Related Posts
May 26, 2022 इंदौर को अन्य शहरों से जोड़ने वाले कई प्रोजेक्ट्स का 29 मई को होगा भूमिपूजन
इंदौर से बुरहानपुर सड़क तेजी से बनेगी।
तेजाजी नगर से बलवाड़ा तक रोड का काम शुरू […]
October 15, 2023 क्राइम ब्रांच ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा, चोरी के 04 दोपहिया वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्रवाई में […]
June 7, 2024 स्वाद के शौकीनों ने विश्व पोहा दिवस पर जमकर उठाया स्वादिष्ट पोहे का लुत्फ
राजवाड़ा चौक में मंत्री विजयवर्गीय सहित पोहा के मुरीदों का लगा जमावड़ा।
नाश्ते में […]
August 26, 2026 बेकाबू इनोवा ने दो पहिया वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल
राऊ पुलिस ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल,
इनोवा जब्त कर चालक को लिया […]
March 16, 2021 इंदौर सहित प्रदेश के चारों बड़े शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बन्द रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। […]
July 23, 2022 नेशनल लोक अदालत में संपत्ति व जल कर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : सदस्य सचिव राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण द्वारा देशभर में दिनांक 13 अगस्त 2022 […]
November 29, 2022 इंदौर में महिला की सिर कुचलकर हत्या, दो दिन में हत्या की दूसरी वारदात
इंदौर : मंगलवार को फिर एक महिला की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। रावजी बाजार थाना […]