चार लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 42 ग्राम (अवैध मादक पदार्थ) ब्राउन शुगर जिसकी (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 4 लाख) व 01 मोटर सायकल बुलेट जब्त की गई है।
आरोपी इन्दौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रों के युवाओं और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर की सप्लाई करते थे।
क्राइम ब्रांच व थाना लसुड़िया की टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए इन आरोपियों के नाम 1.आकाश चौरसिया उम्र 27 साल नि. गौरी नगर, हीरा नगर इंदौर 2. आशीष चौरसिया उम्र 28 साल नि. गौरी नगर, हीरा नगर इंदौर होना बताए गए।
आरोपी आकाश चौरसिया ब्रॉउन शुगर का नशा करने का भी आदी है। उक्त नशे की लत में आरोपी थाना हीरा नगर पर पहले भी अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने के अपराध में जेल जा चुका है।
आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन-शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगा एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना लसुड़िया पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
November 25, 2022 राजवाड़ा उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर : शहर के राजवाडा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ […]
June 5, 2023 गोविंदा – गोविंदा के जयघोष के साथ हुआ प्रभु वेंकटेश का ज्येष्ठाभिषेक
आमरस, दही,दूध,केशर,इत्र,गन्ने के रस से भरे 108 कलशों से किया गया प्रभु वेंकटेश का […]
September 19, 2022 लकड़ी के पीठों और दुकानों में भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित जीएनटी मार्केट में सोमवार अल सुबह लगी भीषण आग में […]
September 18, 2022 ग्वालियर में मिलावटी खाद्य तेल का जखीरा जब्त
ग्वालियर : क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए 1100 किलो मिलावटी […]
July 2, 2025 10 से अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किए जाने पर निरस्त होगा वाहन का पंजीयन
कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए निर्देश।
वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए सिग्नलों का […]
July 13, 2020 बेटियों के साथ अपराध करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वाले […]
May 25, 2022 पितरेश्वर धाम पितृ पर्वत पर 1 जून से होगा शिवशक्ति महायज्ञ
इंदौर : पितृ पर्वत स्थित हनुमंत धाम पर श्री शिवशक्ति साधना समिति के तत्वावधान में 1 जून […]