अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर ले जाएंगे विधायक संजय शुक्ला
Last Updated: November 17, 2021 " 09:26 pm"
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। विधायक शुक्ला ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 वार्ड आते हैं। इनमें से हर महीने 1 वार्ड के नागरिकों को अयोध्या दर्शन की यात्रा पर भेजा जाएगा। इस अयोध्या दर्शन अभियान की शुरुआत 18 दिसंबर से की जा रही है । इस दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 के 600 नागरिकों का जत्था अयोध्या की यात्रा पर रवाना होगा । इस यात्रा के लिए कांग्रेस नेता सर्वेश तिवारी और लवेश जायसवाल को संयोजक बनाया गया है। ध्यान रहे कि जिस वार्ड से इस यात्रा की शुरुआत की जा रही है। इस वार्ड के नागरिकों का दल सबसे पहले अयोध्या दर्शन की यात्रा पर रवाना होगा। यह पहला मौका है जब इंदौर में किसी विधायक के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों को भगवान राम की जन्मभूमि की यात्रा पर ले जाया जा रहा है।