इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर दिल्ली से आए केंद्र सरकार के दल से चर्चा की। दल से चर्चा के बाद विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर में कोरोना से निपटने के लिए किए गए इंतजामों से वे लोग संतुष्ट हैं।
इंदौर की स्थिति को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि 14 दिन की सायकल होती है। तीसरी सायकल में आवश्यक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। अभी जो स्थिति है, उससे अधिक नहीं बढ़ेगी।
हरसमय मदद को तत्पर हैं।
विजयवर्गीय ने कहा कि निजी अस्पतालों में इलाज के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां संपर्क करने पर मदद की जा रही है। साथ ही शहर में जनप्रतिनिधि भी हैं। रात को 2 बजे भी कहेंगे तो हम सहयोग करेंगे।
जल्द होगा फल सब्जी का इंतजाम।
फल और सब्जी को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि अन्य प्रदेशों में जहां लॉकडाउन में सीमित छूट दी गयी है, वहां से फलों की आवक जल्द होने लगेगी। साथ ही सब्जियों को लेकर भी चर्चा हुई है। 4-5 दिन में मिलने लगेंगी। किसान भी परेशान है, उनकी सब्जियां खराब हो रही है।उसको लेकर भी हम चिंतित हैं।
शिवराज को सहयोग के लिए पांच पाण्डव मिले।
शिवराज मंत्रिमंडल को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि नये मंत्रियों को वे बधाई देते हैं।मुख्यमंत्री को सहयोग के लिए पांच पांडव मिल गए हैं।
Related Posts
September 16, 2023 इंदौर में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित, कई बस्तियां हुई जलमग्न
नगर निगम,फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव में जुटी।
वर्षा प्रभावित […]
March 30, 2022 माताएं अपने बच्चों को ध्रुव, प्रह्लाद और भगत सिंह बनने के संस्कार दें- साध्वी ऋतम्भरा
इंदौर : भारत भूमि पूरे विश्व में अपनी अनूठी पहचान रखती है। हमारी सीमाओं पर ऐसे जवान […]
June 27, 2024 बिगड़े यातायात को सुधारने की कवायद, सड़कों से हटाए अतिक्रमण
इंदौर : शहर के बिगड़े यातायात में सुधार हेतु फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की […]
August 12, 2024 देवास विधायक के बेटे की गाड़ियों के काफिले पर 29 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना
उज्जैन में गाड़ियों के काफिले के साथ घुस गए थे महाकाल लोक क्षेत्र में ।
उज्जैन श्री […]
November 12, 2024 सांसद लालवानी ने दुबई के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को दिया इंदौर आने का निमंत्रण
निवेश को लेकर दुबई का प्रतिनिधि मंडल आएगा इंदौर।
इंदौर : दुबई यात्रा पर गए सांसद […]
April 27, 2024 खुले मैदान से बोरे में बंद मिली अज्ञात युवक की लाश
युवक की हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया शव।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के नंदबाग की […]
June 20, 2020 कोरोना संक्रमण ने छीनी 4 और मरीजों की जिंदगी..! इंदौर : कोरोना संक्रमण पर इंदौर में काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है लेकिन मौतों पर […]