इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिये अभी भी पूर्ण सतर्कता, सावधानी एवं एहतियात बरतना बेहद जरुरी है। आम नागरिक आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। कहीं भी भीड़ के रूप में एकत्र नहीं हों। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मॉस्क जरूरी लगाएं। समय-समय पर हाथों को सेनिटाइज करते रहें। बेवजह इधर-उधर नहीं घूमें। कोरोना अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है।
अनलॉक में दिशा- निर्देशों का पालन करें।
कलेक्टर मनीष सिंह ने नागरिकों से कहा है कि जिले में अभी अनलॉक की स्थिति है। कई प्रतिबंध लागू हैं। इस संबंध में समय-समय पर दिशा-निर्देश तथा आदेश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों, आदेशों, तथा शासन के नियम और निर्देशों का पालन करना स्वयं तथा समाज के हित में अनिवार्य है। बाजार में भीड़ एकत्रित नहीं होने दें। सामाजिक दूरी बनाये रखें। कोविड-19 से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घर के बाहर होने पर किसी भी चीज को अनावश्यक रूप से स्पर्श न करें। हाथों से बार-बार अपना चेहरा नहीं छुएं। मॉस्क लगाकर रखें। डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें। लिफ्ट का उपयोग करते समय सावधानी रखें। बाहरी व्यक्ति के घर में आने पर विभिन्न सावधानियाँ बरतें। समय-समय पर घर, रसोई, कपड़ों, हाथों,सब्जियों,पैकेज्ड मिल्क और अन्य वस्तुओं को डिस-इंफेक्शन करते रहें।
Related Posts
September 1, 2021 इंदौर से दुबई के लिए पुनः प्रारम्भ हुई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट
इंदौर : इंदौर से दुबई के लिए एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुधवार 1 सितंबर से फिर […]
November 26, 2023 इंदौर में बनाई जा रही अयोध्या के श्रीराम मंदिर की लौह प्रतिकृति
देश में श्रीराम मंदिर की लौह स्क्रैप से निर्मित यह पहली प्रतिकृति है।
प्रतिकृति के […]
February 10, 2024 शहर के नागरिकों को सौर मित्र अभियान की जानकारी देकर सोलर सिस्टम लगाने के लिए करें प्रेरित : महापौर
महापौर ने सौर मित्र अभियान के संबंध में जोनल अधिकारियों के साथ की बैठक।
क्षेत्रीय […]
July 5, 2022 शहर के विकास और सुनहरे भविष्य के लिए मतदान अवश्य करें – भार्गव
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की […]
March 29, 2017 लापरवाह तहसीलदार को कलेक्टर ने हटाया इंदौर। संयोगितागंज तहसीलदार राजेश सोनी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने, वरिष्ठ […]
November 3, 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 04 की बदहाली के लिए बीजेपी प्रत्याशी जिम्मेदार : मांधवानी
महापौर- विधायक रहने के बाद भी कुछ नही किया।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के […]
July 9, 2021 स्व. माधवराव सिंधिया के नाम होगा बंगाली चौराहा ब्रिज, मॉडल अस्पताल बनेगा एमवायएच, प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय
इंदौर : जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को […]