इंदौर : 11 वे मीडिया सीरीज टेनिस बॉल 6 ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 27 फरवरी तक किया जा रहा है। खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि के मैदान पर खेली जाने वाली इस स्पर्धा में 16 मीडिया संस्थानों की टीमें भाग लेंगी।
इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि राष्ट्रीय मासिक पत्रिका भव्य दर्पण के बैनर तले खेली जाने वाली इस टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में खेलनेवाली टीमों में केवल पत्रकार ही शामिल हो सकेंगे।
विजेता- उपविजेता को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार।
श्री कर्दम ने बताया कि स्पर्धा में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। यही नहीं स्पर्धा में भाग लेने वाली सभी टीमों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।
आयोजक दीपक कर्दम ने बताया स्पर्धा में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। उपविजेता को ट्रॉफी और 11 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। मेन ऑफ द सीरीज चुने जाने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी के साथ वाशिंग मशीन भेंट की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। हारने वाली टीमों के लिए भी प्रोत्साहन पुरस्कार रखे गए गए। स्पर्धा में प्रवेश के लिए दीपक कर्दम से मोबाइल नम्बर 9926700006 और 9926900006 पर सम्पर्क किया जा सकता है। स्पर्धा के प्रायोजक कौटिल्य एकेडमी और डीजियाना न्यूज़ नेटवर्क हैं।
Related Posts
October 30, 2022 फील्ड पर नहीं दिखे एनजीओ के कर्मचारी तो महापौर ने जताई नाराजगी
औचक निरीक्षण पर पहुंचे महापौर, लापरवाही पर लगाई फटकार
इंदौर : लगातार मिल रही […]
April 14, 2021 अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक शुक्ला ने जब्त किए 24 इंजेक्शन, उपलब्ध होने पर भी परिजनों से मंगवाए जा रहे थे रेमडेसीवीर
इंदौर : कोरोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने […]
October 22, 2021 भारत ने रचा इतिहास, 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण करनेवाला बना दुनिया का दूसरा देश
नई दिल्ली : कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने गुरुवार को इतिहास रच दिया है। टीकाकरण […]
December 1, 2023 जम्मू – कश्मीर साहित्य अकादमी के अक्षर सम्मान से नवाजे गए डॉ.अर्पण जैन
इन्दौर : देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार व घाटी में सक्रिय हिन्दी आन्दोलन के लिए […]
May 3, 2024 इस शुक्रवार को भी इंदौर – हावड़ा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के […]
February 10, 2022 यूपी में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 60 फीसदी मतदान
लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान मतदाताओं में चुनाव […]
July 1, 2020 नियम- शर्तों के साथ निजी लोक परिवहन, मॉल और रेस्टोरेंट्स संचालन को हरी झंडी इंदौर : बुधवार 1 जुलाई से लागू किए गए अनलॉक 2 में कुछ और रियायतें दी गई हैं। नियम- […]