इन्दौर : देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार व घाटी में सक्रिय हिन्दी आन्दोलन के लिए शहर के युवा साहित्यकार डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ को संस्कृति विभाग जम्मू कश्मीर, जम्मू, कश्मीर कला साहित्य और भाषा अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति श्रीनगर के संयुक्त तत्त्वावधान में टैगोर हॉल, श्रीनगर में आयोजित हिन्दी महोत्सव में ‘अक्षर’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिघूड़ी (आईएएस) के साथ विशिष्ट अतिथि जीवन बीमा निगम के प्रादेशिक प्रबंधक जयंत अरोडा और वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति की अध्यक्ष नसरीन अली निधि मौजूद रहीं।
डॉ. जैन वर्तमान में मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ भारतभर में हिन्दी भाषा के प्रचार- प्रसार के लिए कार्यरत हैं। हाल ही में डॉ. अर्पण जैन को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2020 के लिए अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से नवाजा गया है।
डॉ. जैन को संस्कृति विभाग, जम्मू और कश्मीर के सचिव डॉ. सईद आबिद रशीद शाह, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर के निदेशक प्रो. सुधाकर येडला, जम्मू कश्मीर कला, साहित्य और भाषा अकादमी के सचिव डॉ. भारत मनहास, कश्मीर विश्वविद्यालय में हिन्दी की विभागाध्यक्ष प्रो. ज़ाहिद ज़बीन ने बधाई देते हुए घाटी में हिन्दी आन्दोलन के विस्तार हेतु आश्वस्त किया।
Related Posts
November 19, 2020 पीपल्याहाना ब्रिज का सांसद लालवानी ने किया निरीक्षण, अगले माह सीएम शिवराज कर सकते हैं लोकार्पण
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को पीपल्याहाना ब्रिज का निरीक्षण किया और […]
February 1, 2020 मिडिल क्लास को राहत पर रोजगार देने के उपाय नहीं..? इंदौर : शनिवार को संसद में पेश किए गए वर्ष 2020-21 के बजट का आमतौर पर स्वागत किया गया […]
December 24, 2023 इंदौर के ललाट पर प्रकृति का सिंदूर
(प्रवीण खारीवाल) शुक्रवार का दिन वर्ष का सबसे छोटा दिन रहा। इंदौर में यह दिन सूर्योदय […]
October 18, 2024 घणी खम्मा फेम पारुल चौहान ने मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के साथ किया गरबा
नवरात्रि में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने किया गरबा रास का आयोजन।
इंदौर : स्टेट प्रेस […]
May 31, 2021 मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी ने वार्ड स्तर पर चलाया सेवा अभियान
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले 5 वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल […]
November 12, 2021 मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन के तहत दीपावली अंक व ग्रंथ प्रदर्शनी का शुभारंभ
इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा आयोजित 11वे मध्य प्रदेश मराठी साहित्य […]
November 28, 2021 मौज- मस्ती के लिए दो पहिया वाहन चुराकर बेचनेवाला आरोपी पकडाया, तीन बाइक बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इन्दौर व थाना हीरानगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। […]