इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा गांधी हॉल के समीप पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित जत्रा का आज (रविवार ) आखरी दिन है। स्वाद, संस्कृति, मनोरंजन और शॉपिंग की सौगात पेश करती जत्रा का इंदौर के लोगों को सालभर इंतजार रहता है। इस बार लोगों की मांग को देखते हुए जत्रा का समय चार दिन रखा गया। बीते तीन दिनों में तमाम बाधाओं के बावजूद हजारों लोगों ने जत्रा में शिरकत कर लजीज मराठी व्यंजनों के साथ दर्जेदार लावणी और खरीददारी का लुत्फ उठाया है। रविवार को जत्रा का आखरी दिन होने से बड़ी संख्या में लोग स्वाद, संस्कृति और मनोरंजन का आनंद लेने जत्रा परिसर पहुंच रहे हैं।
लावणी कलाकार मचा रहे धूम।
मुम्बई से आए संस्था क्लारंजन के कलाकार पारंपरिक लावणी नृत्य की यहां धमाकेदार प्रस्तुति दे रहे हैं। लोगों से भी उन्हें जोरदार प्रतिसाद मिल रहा है।
सफाई का रखा जा रहा पूरा ध्यान।
जत्रा में साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबन्धित किया गया है। फ़ूड जोन से निकलने वाले वेस्टेज का हाथों हाथ निपटारा किया जा रहा है। निगमायुक्त आशीष सिंह ने भी यहां पहुंचकर जत्रा आयोजकों कि इस बात के लिए सराहना की। उन्होंने बताया कि इंदौर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने में जत्रा का भी अहम योगदान रहा है। पिछली बार जत्रा ने इंदौर को 50 अंक दिलाए थे। इस बार भी ऐसा होने की उम्मीद निगमायुक्त ने जताई है।
Related Posts
September 14, 2020 शहीदों, महापुरुषों और दिवंगत कार्यकर्ताओं का मालू ने किया श्राद्ध व तर्पण इंदौर : श्राद्ध पक्ष में एक अलौकिक आयोजन भाजपा नेता और खनिज विकास निगम के पूर्व […]
July 9, 2020 गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल..! इंदौर : यूपी के कानपुर में 9 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहे कुख्यात गैंगस्टर […]
May 14, 2021 आबकारी विभाग ने लोडिंग वाहन से जब्त की 22 पेटी विदेशी शराब
इंदौर : आबकारी विभाग ने एक लोडिंग वाहन से 22 पेटी विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब और […]
February 2, 2017 बहन के साथ रेप,फिर की शादी लेकिन कोर्ट ने किया ये…. इंदौर अपनी ही मौसेरी बहन के साथ तीन दिन तक रेप करने वाले मौसेरे भाई ने बहन के साथ शादी […]
July 31, 2021 आबकारी विभाग की कार्रवाई में तीन लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार दूसरे दिन भी प्रभावी […]
August 18, 2022 कारम बांध के आपदा प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों का सीएम शिवराज ने किया सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कारम बांध के आपदा प्रबंधन में लगे नागरिकों और संस्थाओं पर है […]
May 21, 2019 डॉक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बाटने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर: शहर के एक नामी डॉक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे छपवाक़र बटवाने और सार्वजनिक स्थलों […]