औचक निरीक्षण पर पहुंचे महापौर, लापरवाही पर लगाई फटकार
इंदौर : लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रविवार अलसुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल शहर भ्रमण पर निकले। इस दौरान वार्ड 6 में कचरा गाड़ियों के साथ एनजीओ के लोग नजर नहीं आए। कर्मचारियों की संख्या भी आधी थी।रजिस्टर चेक करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दरोग़ा ओर सम्बंधित अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई।
महापौर भार्गव ने वार्ड 43 में स्वास्थ्य सीएचओ अखिलेश उपाध्याय को कहा कि अगर एनजीओ के लोग नहीं आए तो उनका वेतन काटना सुनिश्चित करें। इसके बाद साकेत नगर में रहवासियों से चर्चा की। भ्रमण के दौरान महापौर ने अच्छा काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना भी की। बता दें कि शहर लगातार स्वच्छता में 6 बार नम्बर 1 आया है, 7वीं बार भी शहर नम्बर 1 आए और कर्मचारी लापरवाही न करें इसके चलते महापौर ने सभी को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। महापौर का यह औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
Related Posts
January 4, 2020 कोलंबिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए संतश्री राजिंदर सिंह नई दिल्ली : रूहानी मिशन के संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को कोलंबिया के ‘सर्वोच्च सम्मान’ […]
April 14, 2019 प्रत्याशी चयन के मामले में कांग्रेस से पिछड़ी बीजेपी नई दिल्ली : मप्र में प्रत्याशी चयन के मामले में बीजेपी बहुत पिछड़ गई है। कांग्रेस ने […]
July 19, 2021 इंदौर में गोलीकांड जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं, आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई- मोघे
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने सोमवार को शराब ठेकेदारों […]
July 8, 2022 इंदौर में बीते वर्ष की तुलना में अभी तक तीन इंच अधिक बारिश
इंदौर : इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 209.7 मिलीमीटर (8 इंच से अधिक) औसत […]
December 5, 2020 मामूली विवाद में दोस्त ने ही चाकू मारकर की दोस्त की हत्या
इंदौर : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर में मामूली विवाद के चलते दोस्त ने ही दोस्त […]
July 28, 2022 पुलिस कमिश्नर ने त्योहारों के मद्देनजर तमाम एहतियाती कदम उठाने के दिए निर्देश
इंदौर : पुलिस कमिश्नर इंदौर ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर और अपराध समीक्षा हेतु बुधवार […]
June 19, 2021 पहली बार वर्चुअल होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, निकाय चुनाव को लेकर हो सकता है मंथन..!
भोपाल : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जून को होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष […]