इंदौर : माधव सृष्टि- चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में रविवार से प्रारंभ हुए स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन याने सोमवार 7 मार्च को करीब 350 मरीज अपनी- अपनी रिपोर्ट्स लेकर शिविर में पहुंचे।
दरअसल, पहले दिन शिविर में करीब 1000 मरीजों की सेंट्रल लैब के सहयोग से कोलेस्ट्रॉल, शुगर, क्रेटिनाइन, एसजीओटी, एसजीपीटी, प्रोटीन व ग्लोब्युलिन जैसी जांचें केवल 100 रुपए में की गई थीं। उनमें से ये 350 मरीज ऐसे हैं,जिनकी जांच रिपोर्ट किसी न किसी बीमारी का संकेत दे रही है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श के साथ किया उपचार।
अपनी रिपोर्ट लेकर आए इन मरीजों का हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत रावत, डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. संदीप जुल्का, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र काले, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा गोस्वामी, सीनियर फिजिशियन डॉ. शेखर राव, डॉ. बीड़ी सिंघल व डॉ. सपना चौधरी ने उपचार किया और उचित परामर्श भी दिया।
जीवनशैली में बदलाव के बताए जाएंगे गुर।
माधव सृष्टि के सीईओ डॉ. संजय लोंढे ने बताया कि शिविर में 8 व 9 मार्च को इन मरीजों के अलग- अलग समूह बनाकर योग क्रियाएं, व्यायाम, आहार, व दिनचर्या में बदलाव लाकर जीवनशैली में परिवर्तन कैसे लाया जाए इसका अभ्यास कराया जाएगा ताकि बीमारी को नियंत्रित रखा जा सके। यह अभ्यास संजय चराटे, शंकर लड्ढा व उनकी टीम द्वारा कराया जाएगा।
Related Posts
November 2, 2019 बीजेपी- शिवसेना में बढ़ी तल्खी, नए समीकरण के संकेत..! मुम्बई : विधानसभा का चुनाव मिलकर लढने के बावजूद बीजेपी- शिवसेना में तल्खी बढ़ती जा रही […]
February 2, 2020 सबके सामने बच्चों को डांटना शिक्षकों को पड़ सकता है महंगा…! भोपाल: स्कूल में टीचर अब किसी भी स्टूडेंट्स के लिए गधा, मूर्ख, फिसड्डी और नालायक जैसे […]
January 19, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट की छात्रा सिद्धि यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिद्धि शर्मा को किया सम्मानित।
नोएडा में आयोजित […]
February 23, 2022 उदयपुर के विशेषज्ञों की टीम इंदौर में प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए करेगी रोगियों का उपचार
इंदौर : श्री अग्रसेन महासभा के आमंत्रण पर उदयपुर के विश्व विख्यात कंचन सेवा प्राकृतिक […]
February 11, 2024 जीवन में प्राप्त धन व यश की सार्थकता समाज को लौटाने में है : स्वामी अवधेशानंद जी
सालासर धाम में इंदौर के बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा 40 करोड़ की लागत […]
January 31, 2024 स्वास्थ्य के लिए अंतरिम बजट में हो पर्याप्त प्रावधान
जीडीपी के 04 फीसदी तक हो स्वास्थ्य का बजट।
चिकित्सक बिरादरी से उठी मांग।
इंदौर : […]
September 19, 2021 एसपीसी कैडेट्स को पुलिस की कार्यप्रणाली व ट्रैफिक नियमों से कराया गया अवगत
इंदौर : स्टूडेंट- पुलिस कैडेट्स योजना के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से […]