छिन्दवाड़ा : कोरोना के कहर से जूझ रहे मप्र में पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार सोशल मीडिया के जरिये सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साध रहे हैं।वहीं उनके अपने ही गृह जिले छिंदवाड़ा में उनके और उनके सांसद बेटे के लापता होने के पोस्टर नजर आ रहे हैं।
ढूंढकर लाने पर 21हजार का इनाम।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा से उनके सांसद बेटे नकुल नाथ की गुमशुदगी के पोस्टर बाजारों में चस्पा किए गए हैं। जिसमें उन्हें ढूंढ कर लाने वाले को 21000 रूपए इनाम देने का वादा किया गया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही छिंदवाड़ा में बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ की गुमशुदगी की बात कही थी। अब उसी आशय के पोस्टर छिंदवाड़ा में जगह- जगह नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि आनेवाले समय में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार- पलटवार की सियासत जोर पकड़ने लगी है। आनेवाले समय में यह और तल्ख होती जाएगी क्योंकि उपचुनाव के नतीजों पर ही तय होगा कि शिवराज सरकार रहेगी या कमलनाथ की वापसी होगी..
Related Posts
April 3, 2024 आईएमए के नए पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ
इंदौर को मेडिकल हब बनाया जाना चाहिए- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : आयएमए इंदौर की नवीन […]
January 27, 2020 तरुण जत्रा में श्रेष्ठ व्यंजन और वेशभूषा के लिए दिए गए पुरस्कार इंदौर : दशहरा मैदान पर हीरक जयंती रहवासी संघ, महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच […]
May 15, 2021 थमने लगा है कोरोना का तूफान, कम हो रहे नए संक्रमित, रिकवर होनेवालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : मानव जाति के अस्तित्व पर मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का तूफान अब थमता नजर आ रहा […]
September 2, 2023 स्मार्ट सिटी अवॉर्ड को लेकर आहूत की गई बैठक
27, 28 सितंबर को होगा स्मार्ट सिटी अवॉर्ड समारोह।
महापौर ने की जॉइंट सेक्रेटरी मिशन […]
July 17, 2020 सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कमलनाथ को गिनाई उनके कार्यकाल की दलित विरोधी घटनाएं उज्जैन : गुना की घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम शिवराज ने करारा पलटवार किया […]
September 1, 2021 बाइक सर्विसिंग में भी पुरुषों के एकाधिकार को चुनौती दे रही महिलाएं
कीर्ति राणा इंदौर : शहर में अभी भी बाइक चलाती महिलाएं-युवतियां कम ही नजर आती हैं। ऐसे […]
August 29, 2020 इंदौर ने समाजसेवा का पेश किया अनुकरणीय उदाहरण- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अभय प्रशाल में आयोजित समारोह के दौरान कोरोना […]