रीवा : लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुए खूनी संघर्ष में वीरगति को प्राप्त रीवा के अमर शहीद दीपक सिंह का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मौजूद हजारों लोगों ने शहीद दीपक सिंह को अंतिम विदाई देने के साथ चीन को कड़ा सबक सिखाने की मांग की।
सीएम शिवराज भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी रीवा के ग्राम फरेंदा पहुंचे और अमर शहीद दीपक सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।उन्होंने शहीद जवान की अर्थी को कंधा देकर आखिरी विदाई दी। सैन्य, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद दीपक सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद दीपक सिंह को अंतिम विदाई देने समूचा गांव उमड़ पड़ा था। उन्होंने दीपक सिंह अमर रहे के नारे लगाए।
परिवार को एक करोड़ की मदद।
सीएम शिवराज ने शहीद दीपक सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सीएम शिवराज ने दीपक सिंह के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी ऐलान किया।
Related Posts
September 4, 2023 आरसीपीएल ने क्रिकेट थीम वाला पेय कैंपा क्रिकेट किया लॉन्च
नई दिल्ली : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने एक क्रिकेट-थीम वाला पेय, […]
May 15, 2023 मालवा उत्सव का उत्साह पहुंचा चरम पर..
लालबाग में रोड शो पर कला प्रेमी दर्शकों का तांता लगा।
ढाल तलवार ,प्राचीन गरबा, […]
December 25, 2021 सुने मकानों को निशाना बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी व आभूषण बरामद
दिन दहाडे लाखों की चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में आए […]
August 11, 2022 13 अगस्त को लोक अदालत में आपसी राजीनामे से होगा प्रकरणों का निराकरण
प्रकरणों के निराकरण के लिये 58 खंडपीठों का गठन।
इंदौर : जिले में लंबित न्यायालयीन […]
December 7, 2022 अण्णा महाराज संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दत्त जयंती उत्सव
इंदौर : भगवान के अनंत अवतार हैं। उनके गुण भी अनंत है और रूप भी । जो मनुष्य भगवान के […]
February 13, 2023 116.30 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण व शिलान्यास
नगर निगम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन परियोजनाओं […]
January 23, 2025 महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे श्रद्धालु
रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लगाया गया […]