इंदौर: भारतीय नववर्ष गुड़ीपड़वा के उपलक्ष्य में संस्था स्वरश्रुति के बैनर तले गीत रामायण की प्रस्तुति दी गई। रविवार शाम इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में रामायण के 24 प्रसंगों को गीतों के जरिये श्रोताओं के अंतर्मन में जीवंत किया गया।
पुणे से इंदौर आकर बसे गायक कलाकार राजेन्द्र गलगले दो साल से गीत रामायण की प्रस्तुति दे रहे हैं। इंदौर प्रेस क्लब में दी गई गीत रामायण की प्रस्तुति में राजेंद्र गलगले का साथ सपना केकरे और अर्चना मोघे ने निभाया। हारमोनियम पर राहुल शेवगांवकर, तबले पर सुमित मालवीय, वायलिन पर अतुल शास्त्री, ताल वाद्य पर विवेक थोरात की संगत ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। विश्वेश शिधोरे ने रामायण के प्रसंगों का विवेचन करने के साथ गीतों को एक लड़ी में पिरोने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। ध्वनि संयोजन प्रदीप वाणकर का था। करीब ढाई घंटे का ये कार्यक्रम श्रोताओं की कसौटी पर खरा उतरा।
जीडी माड़गुलकर और सुधीर फड़के की कालजयी कृति है गीत रामायण।
महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के प्रसंगों को गीतों में ढालने का काम मराठी के ख्यात साहियकार जीडी माड़गुळकर ने किया और उन्हें संगीतबद्ध कर घर- घर पहुंचाया सुधीर फड़के ने। मूल गीत रामायण में कुल 57 गीत हैं जिनमें से राजेन्द्र गलगले और सहयोगी कलाकारों ने 24 गीत अपने कार्यक्रम के लिए चुने थे।
Related Posts
January 30, 2021 निराश्रित बुजुर्गों के साथ अमानवीयता पर शिवराज ने जताई नाराजगी, उपायुक्त सोलंकी को किया गया निलंबित
इंदौर : शुक्रवार को इंदौर में फुटपाथ पर भीख मांगकर गुजारा करने वाले बुजुर्गों के साथ […]
May 20, 2021 कोरोना पर कसने लगा शिकंजा, नए संक्रमितों से दोगुना हो रहे रिकवर, मृत्यु दर में भी आई कमी
इंदौर : कोरोना के प्रकोप में गिरावट का दौर जारी है। पाजिटिविटी रेट में लगातार कमीं आ […]
October 9, 2021 नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक चलाने पर भुगतना पड़ा 35 हजार रुपए अर्थदंड
इंदौर : इंदौर यातयात पुलिस ने शराब पीकर अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाने वाले चालक को […]
February 15, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में मनाया गया वसंत उत्सव
ज्ञान की देवी मां सरस्वती का किया गया पूजन।
मंत्रोच्चार के बीच हवन में अर्पित की गई […]
May 14, 2022 आयकर के अपडेटेड रिटर्न फॉर्म्स को लेकर टीपीए ने रखा सेमिनार
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर द्वारा आयकर के नए रिटर्न फ़ॉर्म्स, अपडेटेड […]
November 18, 2018 अल्पसंख्यकों को डराकर वोट हांसिल करती है कांग्रेस- शाहनवाज इंदौर: कांग्रेस अल्पसंख्यकों में बीजेपी को लेकर ख़ौफ़ पैदा कर वोट लेती आयी है पर अब उनका […]
May 21, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त फरार इनामी आरोपी गिरफतार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में फरार 5,000/– रुपए के इनामी आरोपी को […]