इंदौर : सिंधी कॉलोनी में हुई चेन लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच इन्दौर व जूनी इंदौर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को धर- दबोचा। आरोपियों से लूटी गई 2 सोने की चेन कीमत 1 लाख 32 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की गई।
यह था पूरा मामला।
दिनांक 05.05.2022 को फरियादीया द्वारा थाना जूनी इंदौर पर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 04.05.2022 को वह अपने घऱ से सिंधी कालोनी बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में मोटर सायकल सवार 2 अज्ञात लड़के आए और फरियादीया के गले में पहनी चेन करीब डेढ़ तोला वजनी लूटकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जूनी इन्दौर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो एवं चौराहो पर लगे दर्जनों सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज चैक किए गए।फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और आरोपी 1. उज्जवल पिता महेन्द्र पिपलाजे उम्र 18 साल निवासी 95 अमर पैलेस कॉलोनी इन्दौर और 2. करण उर्फ लड्डू पिता मोरसिंह तवर उम्र 20 साल निवासी 35 पवनपुत्र नगर इन्दौर को दिनांक 14.05.2022 को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पूछताछ में लूट की और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
Related Posts
June 23, 2021 उमड़ीखेड़ा में बनेगा इको टूरिज्म पार्क, रालामंडल में शुरू होगी नाइट सफारी
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के आग्रह पर बुधवार को वल्लभ भवन में वन मंत्री […]
February 3, 2022 नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लसुडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]
April 7, 2022 इंदौर को प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी बीएसएनएल की 4G सेवा
इंदौर : बीएसएनएल ने 4G के 6000 टॉवर का आर्डर कर दिया है। 6000 टॉवर का दूसरा आर्डर शीघ्र […]
May 7, 2024 मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रंगोली अभियान
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र एवं संस्कार भारती की संयुक्त पहल।
इंदौर : लोकतंत्र के महापर्व […]
February 1, 2022 पीछे की चिंता, आगे की सोच का, हर मनभावन, राग अमन कल्याण का बजट- मालू
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू ने केंद्रीय बजट को मनभावन बताते हुए कहा कि […]
May 25, 2021 ग्रामीण क्षेत्रों में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का असर, 31 मई तक सभी गांव कोरोना मुक्त करने का हो प्रयास- सिलावट
इंदौर : इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा […]
July 28, 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का खुला खाता, मनु भाकर ने जीता कांस्य
नई दिल्ली: पेरिस ओलम्पिक में भारत का खाता खुल गया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में […]