भोपाल/ नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के 754 डेंटल छात्रों को आज सोमवार को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा इन सभी डेंटल छात्रों को एडमिशन नहीं देने के फैसले पर रोक लगा दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जबलपुर के फैसले पर रोक लगाते हुए केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार से इस मामले में अगली सुनवाई को अपना पक्ष रखने का भी आदेश दिया है।
हाई कोर्ट जबलपुर ने 16 अगस्त 2016 के अपने फैसले में इन 754 डेंटल स्टूडेंट्स को 2015-16 के सत्र में एडमिशन देने से इस आधार पर रोक लगा दी थी कि इन छात्रों द्वारा कॉमन एंट्रेंस एक्जाम में अनुचित तरीकों के इस्तेमाल किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने आज दिए गए अपने फैसले में आगे कहा है कि इन स्टूडेंट्स के भविष्य को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार बीच का कुछ ऐसा रास्ता निकाले जिससे कि इन सभी 754 स्टूडेंट्स को डेंटल कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला दिया जा सके।
Related Posts
January 7, 2023 प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए वार्ड क्रमांक 16 के 600 यात्री
विधायक संजय शुक्ला की टीम ने संभाली सारी व्यवस्था।
इंदौर : इंदौर के रेलवे स्टेशन पर […]
May 14, 2022 मप्र के द्वार निवेशकों के लिए सदैव खुले- सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान की स्टार्टअप इन्वेस्टर्स से हुई टेबल कॉन्फ्रेंस।
इंदौर : […]
December 31, 2021 रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी में बढ़ोतरी फिलहाल टली
दिल्ली : राज्यों और कारोबारियों की आपत्ति के बाद कपड़ों पर जीएसटी (GST) में बढ़ोतरी को […]
November 27, 2021 उज्जैन रोड पर चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं
उज्जैन : उज्जैन इंदौर रोड पर राजोदा सिलोदा के बीच कार में भीषण आग लग गई। एकाएक लगी इस […]
July 13, 2020 कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे त्योहार- डॉ. मिश्रा भोपाल : कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन बनाई है। गृह मंत्री डॉ. […]
January 19, 2023 मित्रों के सहयोग से इस बार भी 22 बेटियों के हाथ पीले करवाएंगे गुप्ता दंपत्ति
अब तक 86 निर्धन कन्याओं के विवाह करा चुके हैं।
इंदौर : छह वर्ष पूर्व 24 नवम्बर 2017 […]
March 13, 2025 दुनिया में 8 फीसदी लोग किडनी की समस्या से ग्रस्त हैं..
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर की इसमें है अहम भूमिका : डॉ. सालगिया।
माधव सृष्टि में […]