इंदौर: बुधवार को गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के जिस जर्जर मकान को लेकर हुए विवाद और मारपीट की घटना में विधायक आकाश विजयवर्गीय को जेल की हवा खानी पड़ी, उस मकान के किराएदारों ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के जरिये अपना पक्ष रखा। उनका कहना था कि निगम अधिकारी- कर्मचारी मकान मालिक के साथ मिलकर उन्हें जबरन बेदखल करना चाहते थे। निगम अधिकारियों- कर्मचारियों ने घर की महिलाओ को घसीटकर बाहर निकाला उनके साथ बदसलूकी की और अपशब्द कहे। विधायक आकाश विजयवर्गीय तो उनके बचाव में आगे आए थे। उन्होंने जो भी कदम उठाया बदसलूकी की शिकार महिलाओं की रक्षा के लिए था।
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट।
पीड़ित महिलाओं का कहना था कि वे बदसलूकी करने वाले निगम अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने एमजी रोड थाने पहुंची थी लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें थाने से भगा दिया गया।
कांग्रेस नेताओं के इशारे पर तोड़ा जा रहा मकान।
पीड़ित किराएदार परिवार के साथ आए वकील भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि उनका पक्षकार परिवार जिस मकान में निवास करता है वह अच्छी हालत में है। उसके गिरने का कोई खतरा नहीं है। मकान मालिक कांग्रेस नेता और मकान मालिक, निगम अधिकारियों पर दबाव बनाकर मकान तुड़वाना चाहते हैं ताकि उसपर कब्जा किया जा सके। अभिभाषक भूपेंद्र कुशवाह के अनुसार पुलिस ने उनके पक्षकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कि तो वे न्यायालय की शरण लेंगे।
Related Posts
March 23, 2023 श्रीराम जन्मोत्सव में राम नाम में भीगे भजनों से तृप्त हुए श्रोता
इंदौर : गुरुवार शाम राजेंद्र नगर राम मंदिर में शहर के युवा गायक कलाकारों ने अपनी […]
February 3, 2024 पोलिना, एला, कैरोल संघर्ष के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची
आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर महिला 40 हजार डॉलर डब्ल्यू-50 टेनिस टूर्नामेंट ।
जापान की […]
August 5, 2024 थाना परिसर में रील बनाकर वायरल करना आरोपियों को पड़ा महंगा
पुलिस ने खातिरदारी कर भिजवाया जेल।
इंदौर : थाना परिसर में रील/वीडियो बनाकर सोशल […]
August 5, 2020 राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मनाया गया आनंदोत्सव, राम मंदिर को दियों से किया गया रोशन इंदौर : अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन के अवसर पर संस्था तरुण मंच , महाराष्ट्र […]
October 22, 2021 शनिवार को होगा काव्यरस का अनुष्ठान, देशभर से रचनाकार करेंगे शिरकत
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित और यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
January 29, 2025 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम कर आंखों को दे आराम
इन्दौर डिविजनल ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नेत्र पर जनजागरूकता […]
September 27, 2023 रिलायंस रिटेल ने बिलासपुर में प्रारंभ किया युवा केंद्रित फैशन डेस्टिनेशन ‘यूस्टा’
बिलासपुर : भारत के अग्रणी रिटेलर, रिलायंस रिटेल्स ने बिलासपुर में अपने नवीनतम स्टोर के […]