Category Archives: कला-संस्कृति

डॉ. पगारे और श्रीमती दीक्षित सहित आठ रचनाकार तिवारी स्मृति सम्मान से नवाजे जाएंगे

Last Updated:  Friday, December 23, 2022  8:59 pm

25 दिसंबर को सम्मानित होंगे रचनाकार। इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. तिवारी की स्मृति में इस वर्ष (2022) आठ रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह रविवार 25 दिसंबर को अपरान्ह 4.15 बजे आर एन टी मार्ग स्थित मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर के शिवाजी सभागार में होगा। वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ.शरद पगारे (इंदौर) और डाॅ. श्रीमती मिथिलेश दीक्षित (लखनऊ) को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं मनोज कुमार (भोपाल), और पढ़े

जनजातीय नृत्य को समर्पित लोकोत्सव के लालबाग में बिखरेंगे रंग

Last Updated:  Thursday, December 22, 2022  7:09 pm

लोकोउत्सव के लिए सजने लगा शिल्प बाजार। शिल्प बाजार 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। जनजातीय लोक नृत्यों की प्रस्तुति 25 दिसंबर से होगी। इंदौर : देश और मालवा की लोक संस्कृति को संरक्षित व संवर्धित करने के उद्देश्य को लेकर लोक संस्कृति मंच वर्ष भर कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इसी कड़ी में लोक संस्कृति मंच के संयोजक एवं सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में इस वर्ष जनजातीय नृत्य को समर्पित लोकोउत्सव का आयोजन किया और पढ़े

वर्षा की भव्य रंगोली को देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे कला प्रेमी

Last Updated:  Wednesday, December 21, 2022  8:19 pm

वरिष्ठ कला शिक्षिका शुभा वैद्य ने भी वर्षा के काम को सराहा। इंदौर : युवा रंगोली कलाकार वर्षा सिरसिया द्वारा गांधी हॉल परिसर में बनाई गई छह हजार स्क्वेयर फीट से बड़ी रंगोली को देखने बड़ी संख्या में शहर के क्लाप्रेमी पहुंच रहे हैं। हर कोई वर्षा के हुनर, मेहनत और काम के प्रति समर्पण की दाद दे रहा है। एक बुजुर्ग कलाप्रेमी तो महू से वर्षा की भव्य रंगोली को देखने आए। उन्होंने न सिर्फ वर्षा के कला कौशल और पढ़े

वर्षा ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को समर्पित की विशालतम रंगोली

Last Updated:  Tuesday, December 20, 2022  6:41 pm

6075 स्क्वेयर फीट में निर्मित है यह रंगोली। मधुबनी, गौंड, वरली, राजस्थानी लोक कलाओं को रंगोली में किया है प्रदर्शित। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कम्युनिटी ने दिया विश्व की सबसे बड़ी लोक कला आधारित रंगोली का प्रमाण पत्र। महापौर पत्नी श्रीमती जूही भार्गव ने फीता काटकर किया रंगोली का औपचारिक शुभारंभ। इंदौर: शहर की युवा रंगोली कलाकार वर्षा सिरसिया ने गांधी हॉल परिसर में लोक कलाओं पर आधारित विशाल रंगोली का निर्माण किया है। मंगलवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की धर्मपत्नी जूही और पढ़े

वर्षा ने बनाई लोक कलाओं पर आधारित विशालकाय रंगोली

Last Updated:  Monday, December 19, 2022  1:59 pm

(राजेंद्र कोपरगांवकर )हुनर को जब जिद, जज्बा, जुनून और समर्पण का साथ मिल जाए तो ऐसी नायब कलाकृति उभरकर सामने आती है जो अपने आप में अनूठी होने के साथ देखने वालों को भी मोहित कर देती है। इंदौर की रंगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया का हुनर जुनून बनकर उनकी रगों में दौड़ता है, यही कारण है कि वे असंभव सी लगने वाली खूबसूरत और विशालकाय रंगोलियों को अपने दम पर आकार दे पाती हैं। अपने हुनर की बानगी तो वे और पढ़े

रंगोली के जरिए लोक कलाओं को प्रदर्शित कर रहीं वर्षा सिरसिया।

Last Updated:  Saturday, December 17, 2022  9:09 pm

करीब साढ़े पांच हजार स्क्वेयर फीट में बनाई है रंगोली। 18 व 19 दिसंबर को वर्षा की रंगोली को निहार सकेंगे दर्शक। इंदौर : शहर की ख्यात रंगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया किसी परिचय की मोहताज नहीं है। रंगोली के हर माध्यम में सिद्धहस्त वर्षा की पहचान विशाल रंगोलियों को आकार देने में है। पहले भी हजारों स्क्वेयर फीट की रंगोलियों को आकार दे चुकी वर्षा एक बार पुनः करीब साढ़े पांच हजार स्क्वेयर फीट की रंगोली को आकार देने जा और पढ़े

ट्रांसजेंडरों को मिले समान अधिकार, नौकरी, शिक्षा में मिले आरक्षण

Last Updated:  Friday, December 16, 2022  11:01 pm

लिट चौक के कार्यक्रम में बोली देश की पहली ट्रांसजेंडर जज मोईता मंडल। इंदौर : स्थानीय अखबार दैनिक प्रजातंत्र द्वारा गांधी हॉल परिसर में बिछाई गई लिट चौक की जाजम पर पहले दिन विभिन्न विषयों पर गहन विचार मंथन हुआ। बाहर से आए अतिथि विद्वानों में देश की पहली ट्रांसजेंडर न्यायाधीश जोईता मंडल ने सबका ध्यान आकर्षित किया। जोईता ने इंदौर की स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर, ट्रांसजेंडर संध्या घावरी के साथ बातचीत में बेबाकी से अपनी जिंदगी और ट्रांसजेंडरों की और पढ़े

‘लिट चौक’ की जाजम पर साहित्य, फिल्म, गीत – संगीत और देश से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

Last Updated:  Wednesday, December 14, 2022  8:37 pm

अभिनेता पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, मनोज पाहवा आएंगे। इंदौर : सोशियो-कल्चरल ‘लिट चौक’ का शुभारंभ 16 दिसंबर को गांधी हॉल प्रांगण में सुबह 11.30 बजे होगा। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस फेस्ट में देश की प्रसिद्ध शख्सियतें विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखेंगी। इसमें बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता-गीतकार-फिल्मकार-लेखक शिरकत करेंगे। तीनों दिन शहर के तीन सौ से ज्यादा कलाकार कविता-कहानी-गीत-मिमिक्री और कला का प्रदर्शन करेंगे। पॉपुलर बैंड कनिष्क सेठ ट्रियो अपनी प्रस्तुति देगा। फेस्ट में प्रवेश नि:शुल्क और पढ़े

नासिक के कवि राजू देसले वसंत राशिनकर स्मृति सम्मान से नवाजे गए

Last Updated:  Monday, December 12, 2022  9:07 pm

इंदौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अ. भा. सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन आपले वाचनालय सभागृह में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने आपले वाचनालय को संस्कृति संवर्धन और संरक्षण का अनूठा केंद्र निरुपित करते हुए वसंत राशिनकर के निस्वार्थ सामाजिक योगदान को आदरपूर्वक याद किया। मराठी अकादमी के पूर्व निदेशक अश्विन खरे और अध्यक्ष मधुसुदन तपस्वी और पढ़े

सानंद के मंच पर रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘यू मस्ट डाय’ का मंचन

Last Updated:  Sunday, December 11, 2022  5:10 pm

इंदौर: रहस्य और रोमांच से भरपूर मराठी नाटक ‘यू मस्ट डाय’ का मंचन सानंद के मंच पर खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में किया गया। प्रवेश व वरदा क्रिएशन द्वारा निर्मित, नीरज शिरवईकर लिखित और विजय केकरे द्वारा निर्देशित इस नाटक का कथानक किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं था। कसा हुआ निर्देशन, रहस्य की परतों को गहरा करती मंच सज्जा, पार्श्व संगीत और प्रकाश व्यवस्था, कलाकारों का अभिनय और टाइमिंग इतना प्रभावी रहा की दर्शक अंत और पढ़े