संदीप राशिनकर की कलाकृति को सर्वश्रेष्ठ सम्मान
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय कंपनी कमिन्स ने अखिल भारतीय स्तर पर रीजनल फ्यूजन पेंटिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया था।अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित इस स्पर्धा में शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर की कलाकृति को अ. भा.स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सम्मान से अलंकृत किया गया ।संदीप की इस कलाकृति में विविध भारतीय लोककलाओं के प्रतीकात्मक संयोजन से देश के समृद्ध लोक रंगों को एक अभिनव इंद्रधनुषीय अभिव्यक्ति दी गई है ।ज्ञातव्य है कि जीवन गौरव और देश के अनेक सम्मानों और पढ़े







