चौकीदार का वेतन निकलवाने के बदले रिश्वत लेने वाली कॉलेज प्राचार्या रंगे हाथों गिरफ्तार
इंदौर : चौकीदार का वेतन निकलवाने के बदले रिश्वत लेते हुए प्राचार्या को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों धर – दबोचा। मामला बदनावर विकासखण्ड के कानवन स्थित सरकारी कॉलेज का है। कॉलेज की प्रभारी महिला प्राचार्या एवं सहायक प्राध्यापक के मूल पद पर पदस्थ मंजू पाटीदार को 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। चौकीदार विजय बारिया ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उसका 4 माह का वेतन अटका हुआ था, जिसे निकालने के एवज में प्रभारी और पढ़े







