इंदौर : चौकीदार का वेतन निकलवाने के बदले रिश्वत लेते हुए प्राचार्या को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों धर – दबोचा। मामला बदनावर विकासखण्ड के कानवन स्थित सरकारी कॉलेज का है। कॉलेज की प्रभारी महिला प्राचार्या एवं सहायक प्राध्यापक के मूल पद पर पदस्थ मंजू पाटीदार को 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। चौकीदार विजय बारिया ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उसका 4 माह का वेतन अटका हुआ था, जिसे निकालने के एवज में प्रभारी प्राचार्या मंजू पाटीदार ने 13 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत पर लोकायुक्त ने ट्रैप दल गठित कर प्राचार्य का प्रभार संभाल रही मंजू पाटीदार को कॉलेज में ही 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
November 6, 2022 सेना में स्थापित हो इनफॉर्मेशन वार फेअर कमांड – मेजर पुनिया
विश्व संवाद केंद्र के सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में कई वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर: विश्व […]
December 25, 2019 आदर्श सड़क पर लोगों ने टिफिन पार्टी का उठाया लुत्फ, तीन जनवरी को होगा लोकार्पण इंदौर : (राजेन्द्र कोपरगाँवकर) स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके इंदौर शहर ने लगातार चौथी […]
December 4, 2021 आजाद नगर क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सुलझा, सीसीटीवी की मदद से पकड़ाया हत्यारा
इंदौर : आजाद नगर में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। […]
April 9, 2019 बीजेपी ने एसएसपी को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन इंदौर: बीजेपी की शहर और ग्रामीण इकाई का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम जिला निर्वाचन अधिकारी […]
June 19, 2023 वैदिक संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च : चावड़ा
इंदौर : राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश गौरव रत्न सम्मान अवार्ड […]
May 21, 2020 गोपी नेमा ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, बिजली बिलों को लेकर आम उपभोक्ताओं को राहत देने का किया अनुरोध इंदौर : बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मार्च, अप्रैल […]
July 5, 2020 कोरोना अपडेट: इंदौर में 23 नए संक्रमित, 3 की मौत, 45 डिस्चार्ज इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने में तो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन […]