इंदौर : शहर के व्यस्ततम नंदलालपुरा – जवाहर मार्ग चौराहा स्थित जर्जर मकान को नगर निगम ने जेसीबी की मदद से ढहा दिया। शनिवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।बारिश में किसी हादसे की आशंका को टालने की मंशा के चलते इसे गिराया गया।
ट्रैफिक और बिजली सप्लाई की गई बंद।
तीन मंजिला इस खतरनाक मकान को गिराने से पहले नंदलाल पुरा और जवाहर मार्ग पर संजय सेतु से यशवंत रोड चौराहे तक ट्रैफिक रोक दिया गया था, वहीं बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई थी। दो से तीन जेसीबी की मदद से मकान को गिराने की कार्रवाई की गई।
बताया जाता है कि इस मकान को खतरनाक घोषित करने के साथ नोटिस भी दिया गया था। मकान की ऊपरी मंजिलें तो लगभग खाली थीं पर तलमंजिल पर नमकीन, तेल, दवाई और अन्य सामग्री की दुकानें संचालित हो रही थीं। उन्हें खाली करवाने के बाद मकान को गिराया गया।
ट्रैफिक में आई बाधा।
सुबह के समय जब तमाम लोग अपने कामकाज पर जाने के लिए घरों से निकलते हैं, नगर निगम द्वारा रास्ता रोककर इस कार्रवाई को अंजाम दिए जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने के कारण लोग गलियों में निकलने का रास्ता तलाशते रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद दोपहर में ट्रैफिक सुचारू हो सका।
Related Posts
November 18, 2022 अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो रिक्शाओं के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त
एक सप्ताह में ऐसे ऑटो रिक्शाओं पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
जबलपुर : सड़कों पर बिना […]
October 9, 2021 गुरुग्राम में दो घंटे में हत्या की दो वारदातों से मची सनसनी, हत्यारे फरार
नई दिल्ली : दिल्ली- एनसीआर के तहत आने वाले गुरुग्राम शुक्रवार को गोलियों की आवाज से […]
August 14, 2021 कारगर वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर
इंदौर : वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति एक्यूपंक्चर और एक्युप्रेशर भी विभिन्न बीमारियों के […]
April 18, 2024 विद्याधाम में संग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर चल रहे चैत्र नवरात्रि महोत्सव का समापन […]
June 1, 2024 31मई तक निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ऑर्जिनेट ट्रेनें पुनः की गई बहाल
राऊ - महू के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते की गई थी निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट […]
May 13, 2025 एक करोड़ से ज्यादा की रिटर्न इनकम होने पर ही एसेट लायबिलिटी का शेड्यूल दाखिल करना जरूरी..
आयकर रिटर्न फॉर्म्स और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में महत्वपूर्ण बदलावों पर सेमिनार […]
February 15, 2021 डीजियाना की टीम ने जीता मीडिया सीरीज-10 का खिताब, कुलदीप रहे मेन ऑफ द सीरीज
इंदौर : davv के खंडवा रोड स्थित मैदान पर आयोजित मीडिया सीरीज के दसवें संस्करण का खिताब […]