सेंट्रल जेल में बंद आरोपी निकला पॉजिटिव..!
इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद एक आरोपित में सोमवार देर रात कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इससे कई कैदी, प्रहरियों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। बताया जाता है कि आरोपी चंदन नगर का रहने वाला है और उसे पिछले दिनों पुलिस पर हमला करने के आरोप में पकड़ा गया था।उसमें कोरोना से मिलते- जुलते लक्षण दिखने के बाद तीन दिन पूर्व ही एमवाय अस्पताल भेजा गया था। सोमवार देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। और पढ़े










