इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद एक आरोपित में सोमवार देर रात कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इससे कई कैदी, प्रहरियों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। बताया जाता है कि आरोपी चंदन नगर का रहने वाला है और उसे पिछले दिनों पुलिस पर हमला करने के आरोप में पकड़ा गया था।उसमें कोरोना से मिलते- जुलते लक्षण दिखने के बाद तीन दिन पूर्व ही एमवाय अस्पताल भेजा गया था। सोमवार देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आरोपी के बेटे को जबलपुर भेजा गया था जो कोरोना पॉजिटिव निकला था।
आरोपी को कर दिया था क्वारनटाइन।
जेल अधीक्षक राकेश बांगरे के मुताबिक आरोपी को जेल में दाखिल होने के बाद ही क्वारंटाइन कर दिया गया था। उससे किसी भी कैदी और प्रहरी का संपर्क नहीं रहा है।
14 कैदियों को किया आइसोलेट..?
हालांकि सूत्रों के मुताबिक जेल अफसरों ने 14 कैदियों को आइसोलेट कर दिया है। प्ररन्तु जेल में कैदियों व प्रहरियों में भय का माहौल बना हुआ है।
Related Posts
October 6, 2022 वन स्टॉप सेंटर में विजयादशमी पर कानून रूपी शस्त्रों का किया गया पूजन
इंदौर : विजयादशमी पर कार्यालय वन स्टॉप सेंटर (सखी), माहिला बाल विकास विभाग इंदौर में […]
April 4, 2017 अजमेर ब्लास्ट: इंद्रेश-साध्वी को NIA की क्लीन चिट, 17 को फैसला नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जयपुर की अदालत में इंद्रेश कुमार […]
October 11, 2022 महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
महाकाल लोक का करेंगे भ्रमण।
मां शिप्रा का करेंगे पूजन, कार्तिक मेला ग्राउंड में […]
July 30, 2022 उज्ज्वल भारत, उज्जवल भविष्य कार्यक्रम 30 जुलाई को
इंदौर : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय और मप्र ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार मालवा-निमाड़ के […]
April 24, 2020 “बताओ क्या दुश्मन सफल होगा वहां, जहां आठों पहर खाकी रखवाली करती है” इन्दौर : वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न विकट परिस्थितियों में पुलिसकर्मी बेहद […]
December 23, 2024 पुलिस कर्मियों के लिये ध्यान – योग कार्यशाला का आयोजन
इन्दौर : पुलिसकर्मियों के शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त […]
February 16, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार
इन्दौर : मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]