Category Archives: देश

देश की सबसे प्राचीन व विशाल ओपियन फैक्ट्री बंद

Last Updated:  Friday, May 5, 2017  9:27 am

गाजीपुर!  भारत की सबसे बड़ी और पुरानी अफीम की फैक्ट्री प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं करने के लिए पिछले एक महीने से बंद पड़ी है। इस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इस फैक्ट्री में इतने लंबे समय से काम बंद है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने ब‍ताया कि मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण फैक्ट्री के प्रशासन ने इसे 1 मार्च को यहां कामकाज और पढ़े

VIP’गीरी’ के गए दिन, बिना लाल बत्ती की गाड़ियों से दफ्तर पहुंचे मंत्री, अफसर

Last Updated:  Wednesday, May 3, 2017  12:33 pm

नई दिल्ली. गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का आदेश आज से लागू हो गया. सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों पर इसका असर भी दिखाई दिया. सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बाहर जो गाड़ियां नजर आईं उन पर लाल बत्तियां नहीं थीं. मोदी कैबिनेट ने 1 मई से वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए लाल बत्ती पर पाबंदी लगाने का फैसला किया था. हालांकि ये फैसला केंद्र सरकार कई दिन पहले ले चुकी है, लेकिन सोमवार से यह और पढ़े

उद्धव की मोदी को नसीहत- मन की नहीं अब करें गन की बात

Last Updated:  Wednesday,   12:12 pm

नई दिल्ली. कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन आंफ कंट्रोल पर दो भारतीय जवानों के क्षत विक्षत मिलने के बाद सियासी प्रतिक्रिया भी तेज हो चुकी है. इस कड़ी में उनके सहयोगी दल के नेता शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में हमारे जवान मारे जा रहे है, प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं. प्रधानमंत्री को चाहिए कि मन की ‘बात की जगह’ ‘गन की बात’ हो. हाल में कश्मीर में आतंकवादी हमले और पढ़े

पांच हजार पुलिसकर्मियों के साथ प्रधानमंत्री करेंगे योग

Last Updated:  Wednesday,   12:07 pm

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच हजार से अधिक जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग दिवस पर लखनऊ में योग मुद्रा, प्रणायाम, पद्य सर्वांगासन जैसी योग क्रियाएं करेंगे। यह मौका 12 साल की सेवा पूरी कर चुके सिपाहियों, अधिकारियों को ही मिलेगा। इसकेपीछे बढ़ती उम्र के पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की मंशा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को प्रधानमंत्री लखनऊ में योग अभ्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। इसमें जहां आम जनता की भागीदारी और पढ़े

जूम डेवलपर्स के मालिक विजय चौधरी गिरफ्तार, 966 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

Last Updated:  Wednesday,   11:59 am

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जूम डेवलपर्स के मालिक विजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. विजय चौधरी पर बैंकों से 966 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है. आरोप है कि ये धोखाधड़ी पांच बैंकों के जरिए की गई. बैंकों से तो 966 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है, जबकि कुल घोटाला 2650 करोड़ रुपये का है. पांच बैंकों से 966 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई हैजो 25 बैंको के जरिए किया गया है. अभी गिरफ्तारी पांच और पढ़े

प्रधानमंत्री की ‘उड़ान’ सेवा:

Last Updated:  Saturday, April 29, 2017  2:39 pm

इन 5 को होगा सबसे ज्यादा फायदा नई दिल्ली. उड़े देश का आम आदमी. यही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उड़ान सेवा का उद्देश्य. यानी आम आदमी को वो सुविधा उस दर पर दी जाए, जिस पर अभी तक सिर्फ वीआईपी का एकाधिकार रहता था. सरकार की पहल से देश में एक घंटे की हवाई यात्रा अथवा 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए हवाई टिकट का अधिकतम किराया 2500 रुपये तय किया गया है. इस उड़ान सेवा का सबसे और पढ़े

4G जाइए भूल, अब भारत में 5G लाएगा एरिक्सन, IIT दिल्ली के साथ की साझेदारी

Last Updated:  Wednesday, April 26, 2017  2:22 pm

नई दिल्लीः भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में 2जी और 3जी के बाद अब 4जी की धूम है. तमाम कंपनियां अपने ग्राहकों को इंटरनेट और वॉइस-वीडियो की बेहतरीन सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए 4जी बैंड को तेजी से बढ़ाने करने में लगी हैं. मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से इस क्षेत्र में कड़ी टक्कर शुरु हो चुकी है. जिसका ग्राहकों को भरपूर लाभ भी मिल रहा है. ऐसे में यह खबर उपभोक्‍ताओं को और रोमांचित कर और पढ़े

कोयला घोटाला: CBI ने पूर्व निदेशक रंजीत सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR

Last Updated:  Wednesday,   2:20 pm

नई दिल्ली।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को अपने पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रंजीत सिन्हा पर अपने कार्यकाल के दौरान कोयला घोटाले की जांच को प्रभावित करने का आरोप है। सीबीआई के इतिहास में यह दूसरी बार है जब सीबीआई के पूर्व निदेशक अपनी ही जांच एजेंसी द्वारा लगाए गए आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस साल फरवरी में सीबीआई ने पूर्व निदेशक ए.पी.सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उन पर और पढ़े

फर्जी पासपोर्ट केस: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को 7 साल की सजा

Last Updated:  Wednesday,   2:18 pm

नई दिल्ली।फर्जी पासपोर्ट के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को सात साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में सोमवार को छोटा राजन को दोषी करार दिया था। ऐसा पहली बार है जब किसी कोर्ट ने छोटा राजन को सजा सुनाई है। दिल्ली की विशेष अदालत छोटा राजन सहित पासपोर्ट ऑफिस के तीन अधिकारियों को सात साल कारावास की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि छोटा राजन पर और पढ़े

तीन तलाक देने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार-पर्सनल लॉ बोर्ड

Last Updated:  Monday, April 17, 2017  9:40 am

देश भर में तीन तलाक पर छिड़ी बहस के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को ऐलान किया कि जो लोग शरिया कारणों के बिना तीन तलाक देंगे, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने बोर्ड की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दूसरे और अंतिम दिन आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बोर्ड ने तीन तलाक की व्यवस्था में किसी भी तरह का परिवर्तन करने से इंकार किया है लेकिन और पढ़े