नई दिल्ली. गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का आदेश आज से लागू हो गया. सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों पर इसका असर भी दिखाई दिया. सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बाहर जो गाड़ियां नजर आईं उन पर लाल बत्तियां नहीं थीं.
मोदी कैबिनेट ने 1 मई से वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए लाल बत्ती पर पाबंदी लगाने का फैसला किया था. हालांकि ये फैसला केंद्र सरकार कई दिन पहले ले चुकी है, लेकिन सोमवार से यह फैसला लागू होना था.
मीडिया की टीम ने सोमवार को लाल बत्ती का रिएलिटी चेक किया. गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बाहर जब मीडिया की टीम पहुंची तो पाया कि वहां मौजूद गाड़ियों पर लाल बत्ती नहीं लगी थी. इनमें मंत्रियों और अधिकारियों की गाड़ियां शामिल थीं, लेकिन किसी पर भी लाल बत्ती लगी नजर नहीं आई. यानी सरकार के फैसले के बाद सोमवार को मंत्री और अधिकारी बिना लाल बत्ती की गाड़ी से दफ्तर पहुंचे.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी लाल बत्ती का जिक्र किया. पीएम ने कहा था कि लाल बत्ती सिर्फ गाड़ी से नहीं, दिमाग से भी खत्म होनी चाहिए. पीएम ने कहा था कि अब वीआईपी का नहीं, ईपीआई(EPI) यानी आम आदमी का कल्चर रहेगा.
Related Posts
July 1, 2020 ‘किल कोरोना अभियान’ के जरिए घर- घर सर्वे की हुई शुरुआत.. भोपाल : प्रदेश भर में 15 दिवसीय 'किल कोरोना' अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार 1जुलाई से […]
May 13, 2021 माधव सृष्टि कोविड वेलनेस सेंटर पर न्यूनतम शुल्क में किया जा रहा मरीजों का उपचार
इंदौर : गुरुजी सेवा न्यास के चिकित्सा प्रकल्प 'माधव सृष्टि कोविड वेलनेस सेंटर' में लागत […]
June 29, 2021 कश्मीर में सिख युवतियों का मतांतरण कर जबरन निकाह करवाने से सिख समुदाय में भारी रोष
नई दिल्ली : कश्मीर में बंदूक के बल पर दो सिख लड़कियों को अगवा कर उनका बलपूर्वक […]
March 20, 2023 लॉलीपॉप देने में कांग्रेस भी पीछे नहीं, 500 में सिलेंडर और बहनों को 15 सौ रु. प्रतिमाह देने का किया ऐलान
शिवराज, मुझे गाड़ना चाहते हैं, मैं प्रदेश से महंगाई को हटाना चाहता हूं, बेरोजगारी को […]
July 28, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से… खबर जरा हटके… *_राजबाडा_ 2️⃣ _रेसीडेंसी_*
==================
_*अरविंद तिवारी*_
==========
📕 […]
August 27, 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने मेट्रो ट्रेन के मॉडल कोच का किया अनावरण
भोपाल मेट्रो को सीहोर और मंडीदीप तक बढ़ाया जाएगा- मुख्यमंत्री चौहान।
भोपाल-इन्दौर […]
May 29, 2020 एमवायएच की ऊपरी तीन मंजिलों को बनाया जा सकता है कोविड वार्ड..! इन्दौर : शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से शासन - प्रशासन भी चिंतित […]