Category Archives: देश

आईआरसीटीसी फरवरी में चलाएगा दो विशेष पर्यटन ट्रेन, रामायण यात्रा ट्रेन इंदौर से रवाना होगी

Last Updated:  Thursday, January 21, 2021  1:25 am

इंदौर : कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध ढंग से होने लगा है। ट्रेनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में IRCTC ने भी पर्यटन ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारम्भ कर दिया है। आगामी फरवरी माह में दो पर्यटन ट्रेनों का संचालन IRCTC करने जा रहा है। इंदौर से चलेगी ‘रामायण यात्रा’ विशेष पर्यटन ट्रेन। बुधवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में IRCTC कार्यालय भोपाल के क्षेत्रीय प्रबंधक अच्युत सिंह ने बताया और पढ़े

कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 447 लोगों में पाए गए साइड इफेक्ट, 3 को करना पड़ा भर्ती

Last Updated:  Tuesday, January 19, 2021  4:43 am

नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच कई लोगों में वैक्सीन का प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक कुल 447 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। इनमें से 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले दिल्ली में 52 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगने के बाद मामूली परेशानी होने की खबर आई थी।इनमें से कुछ को एलर्जी की और पढ़े

1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, January 18, 2021  1:06 am

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद किए गए हैं। 1985 बैच के अधिकारी महेंद्र सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।सीबीआई सूत्रों ने बताया कि रेलवे में हाल के दिनों में इतनी बड़ी मात्रा में और पढ़े

बेहद मजबूत होगी राम मंदिर की नींव, हजारों वर्षों तक बरकरार रहेगा मन्दिर का भव्य स्वरूप- चंपत राय

Last Updated:  Monday,   1:02 am

इंदौर : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर नींव का कार्य प्रारंभ हो गया है। 39 महीने में मंदिर का काम पूरा हो जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि देश के पांच बड़े इंजीनियरिंग संस्थान, भवन निर्माण और भू-गर्भ के अध्ययन से जुड़ी संस्थाओं के वैज्ञानिकों ने मंदिर की नींव और धरती के नीचे का अध्ययन किया है।उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि परिसर और पढ़े

कोलकाता से सूरत जा रही इंडिगो की फ्लाइट की भोपाल में आपात लैंडिंग

Last Updated:  Sunday, January 17, 2021  6:04 pm

भोपाल : रविवार को कोलकाता से सूरत जा रही फ्लाइट की भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइटके पायलट को फ्लाइट में तकनीकी खराबी का हुआ अंदेशा हुआ।भोपाल एयरपोर्ट पास होने के कारण पायलट ने भोपाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से बात की और एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग की।एयरपोर्ट पर विमान की तकनीकि विशेषज्ञों ने बारीकी से जांच की। चेक करने के बाद सूरत के लिए फ्लाइट को रवाना किया गया।

सीबीआई ने अपने ही मुख्यालय में की छापेमारी, बैंक फ्रॉड मामले में 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का है आरोप…!

Last Updated:  Saturday, January 16, 2021  3:16 am

नई दिल्ली : CBI की टीम ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में तलाशी की। सीबीआई को अपने कुछ अधिकारियों, जिनमें 2 डीएसपी भी शामिल हैं,पर रिश्वत लेने का शक है। सीबीआई को शक है कि इन अधिकारियों ने बैंक फ्रॉड के आरोपियों से रिश्वत ली है।इस मामले में सीबीआई दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। सीबीआई ने गाजियाबाद में सीबीआई अधिकारी के परिसर में छापा मारा। ये अधिकारी वर्तमान में सीबीआई अकादमी में तैनात है।आपको बता दें और पढ़े

काबुल निवासी परिवार की महिला के दिल का ऑपरेशन करवाकर इंदौर के बाशिंदों ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल

Last Updated:  Thursday, January 14, 2021  11:05 pm

इंदौर : मां अहिल्या का शहर इंदौर केवल स्वच्छता में ही नम्बर वन नहीं है, बल्कि मानव सेवा का जज्बा भी इस शहर में रचा- बसा है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान यहां के बाशिंदों ने शहर के गरीबों के साथ यूपी बिहार के पैदल यात्रियों की जिसतरह बढ़-चढ़कर मदद की, उसकी देशभर में चर्चा हुई थी।मानवता की सेवा के इस जज्बे में एक और तमगा जुड़ गया है। शहर की महिला समाजसेवी, डॉक्टर्स, कारोबारी, खजराना पुलिस और सांसद और पढ़े

केंद्र ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के खरीदे एक करोड़ से अधिक डोज, विभिन्न राज्यों को वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया हुई शुरू

Last Updated:  Tuesday, January 12, 2021  11:59 pm

नई दिल्ली : देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पुणे स्थित प्रोडक्शन सेंटर से कोविशील्ड की पहली खेप कड़ी सुरक्षा के बीच डिस्पैच हो गई है। केंद्र सरकार ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑर्डर दिया था। यह ऑर्डर 1 करोड़ 10 लाख डोज का है। ऑर्डर के मुताबिक, वैक्सीन के हर डोज की कीमत 200 रुपये है। इस पर 10 रुपये GST लगेगा, और पढ़े

बादल छंटते ही मौसम में घुली ठंडक, कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुरने पर हुए मजबूर

Last Updated:  Tuesday,   11:48 pm

नई दिल्ली : उत्तर-भारत में बादल छंटने और बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है। कंपकपाहट भरी ठंड ने लोगों की परेशानी बढा दी है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि बारिश के बाद उत्तर भारत में शीतलहर लौटेगी। उधर पहाड़ों पर बर्फबारी भले ही अभी रुकी हो लेकिन बर्फ की मोटी परत हर तरफ दिखाई दे रही है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में आम जिंदगी बर्फ के चलते जम सी गई और पढ़े

ट्रम्प के फेसबुक- ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक करने पर बीजेपी नेताओं ने जताया ऐतराज

Last Updated:  Monday, January 11, 2021  8:28 pm

वाशिंगटन : अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के कब्जे की वजह से दुनिया भर में ट्रंप की किरकिरी हो रही है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक कर दिया है। कई संगठनों और संस्थाओं ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस कदम का समर्थन किया है।हालांकि बीजेपी के 2 युवा नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर इन दिग्गज कंपनियों की कार्रवाई का विरोध किया और पढ़े