नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच कई लोगों में वैक्सीन का प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक कुल 447 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। इनमें से 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले दिल्ली में 52 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगने के बाद मामूली परेशानी होने की खबर आई थी।इनमें से कुछ को एलर्जी की शिकायत हुई तो कुछ को घबराहट हुई। एक वर्कर को AEFI सेंटर भेजने की नौबत आई थी।
कोरोना टीकाकरण के दूसरे दिन 17,072 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। देश में अब तक कुल 2,24,301 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इस मसले पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शनिवार को 51 लोगों में मामूली साइड इफेक्ट पाए गए।
हालांकि, एक केस थोड़ा गंभीर था. उस शख्स को एम्स में भर्ती कराया गया है। जिस हेल्थकेयर वर्कर को एडमिट कराया गया है, उसकी उम्र 22 साल है और वह सिक्योरिटी में काम करता है। कुल मिलाकर सिर्फ एक को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाकी 51 को थोड़ी देर के निरीक्षण के बाद छुट्टी दे दी गई। मालूम हो कि सरकार ने हर सेंटर पर एक एईएफआई केंद्र बनाया है, जहां टीका लगने के बाद दुष्प्रभाव सामने आने पर चेकअप की सुविधा मिलती है।
कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 447 लोगों में पाए गए साइड इफेक्ट, 3 को करना पड़ा भर्ती
Last Updated: January 19, 2021 " 04:43 am"
Facebook Comments









