भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संदर्भ में कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आगामी आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेश में आवश्यक दवाएं, उपकरण तथा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को चीन में 26 प्रकरण, जबकि अन्य देशों में 6703 प्रकरण नोवल कोरोना वायरस से संबंधित दर्ज किये गये हैं। भारत में अभी तक 84 प्रकरण इस बीमारी के दर्ज हुए हैं। इनमें से एक की मृत्यु हुई है।
बाहर से आने वाले 751 यात्रियों की स्क्रीनिंग।
प्रदेश में आज तक वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले 751 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 342 यात्री अपने घरों में आइसोलेशन में रखे गये हैं जबकि 358 यात्रियों का सर्विलेंस पूरा हो चुका है। प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव प्रकरण नहीं है।
खांसी व छींकते समय मुंह पर रुमाल रखें।
नागरिकों से आग्रह किया गया है कि बार-बार अपना हाथ साबुन से धोएं। खाँसी एवं छींकते समय अपनी नाक और मुँह को टिशु पेपर/रूमाल या कोहनी से ढंकें। हाथ मिलाकर अभिवादन करने के स्थान पर नमस्ते/आदाब करें। अल्कोहल बेस्ड हेण्ड सेनेटाइजर का उपयोग करें।
Related Posts
August 3, 2021 बकाया संपत्ति कर, जल कर व किराए का 31अगस्त तक भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के चलते नगरीय […]
February 7, 2021 एडवेंचर वुमन ग्रुप की श्रेष्ठा गोयल को गोआ के सीएम ने किया सम्मानित
इंदौर : शहर के एडवेंचर वुमन ग्रुप को गोवा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा 'सेव फारेस्ट एंड […]
April 6, 2024 दो अवैध फायर आर्म्स के साथ पकड़ाया बदमाश
इंदौर : बड़ी वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर बाजार की […]
July 22, 2025 01 लाख की इनामी इंटरनेशनल चैस डे ट्रॉफी स्पर्धा में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले
मध्य प्रदेश से खेल रहे हैं 300 खिलाड़ी।
37 रेटेड तो 3 खिलाड़ी अमेरिका और नीदरलैंड से […]
December 8, 2024 कैनरीज आर्ट गैलरी में सजी 32 कलाकारों की कलाकृतियों की नुमाइश
इंदौर : दो दिनी कला प्रदर्शनी, कला के रंग की शुरुवात क्रिएट स्टोरीज एनजीओ के बैनर तले […]
July 19, 2024 नगर निगम ने चलाई अतिक्रमण विरोधी मुहिम, 07 ट्रक सामग्री जब्त
इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को राजबाडा एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी […]
October 18, 2024 आरएसएस के पथ संचलन में नजर आया शताब्दी वर्ष का उल्लास
सैकड़ों स्थानों से एक ही समय पर निकले पथ संचलन ।
इन्दौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के […]