Category Archives: देश

आचार्यश्री ने सीएए को बताया अच्छा कदम- लालवानी

Last Updated:  Saturday, January 11, 2020  2:57 pm

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को आचार्य श्री विद्यासागरजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री लालवानी ने उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी और विस्थापितों की पीड़ा उन्हें बताई। सांसद ने आचार्यश्री को बताया कि इस अधिनियम से पाकिस्तान में अत्याचार सह रहे जैन, हिन्दू, सिख और अन्य अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलने में आसानी होगी। सीएए अच्छा कदम है। आचार्यश्री ने सांसद लालवानी से कहा कि उन्हें इस कानून के बारे जानकारी और पढ़े

जेएनयू हिंसा के लिए वामपंथी छात्र जिम्मेदार- विहिप

Last Updated:  Wednesday, January 8, 2020  4:17 pm

इंदौर : जेनएयू में हिंसा के लिए वामपंथी पार्टियों से जुड़े छात्र जिम्मेदार हैं। उन्होंने सर्वर रूम पर हमला कर तोड़फोड़ की, केबल काटी और एडमिशन व परीक्षा की प्रक्रिया बाधित करने का प्रयास किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। होस्टल में रह रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की भी वामपंथी छात्रों ने बुरीतरह पिटाई की। नकाब में आए छात्र भी वामपंथी ही थे। श्री परांडे ने कहा कि एबीवीपी के छात्रों और पढ़े

सीएए के समर्थन में जन जागरण अभियान चलाएगी विहिप

Last Updated:  Wednesday,   4:13 pm

इंदौर : विश्व हिन्दू परिषद भी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगे आया है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के जरिये नागरिकता संशोधन कानून लाने के लिए मोदी सरकार को बधाई दी। श्री परांडे के अनुसार नागरिकता कानून (सीएए ) को लेकर देशभर में दुष्प्रचार किया जा रहा है। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता और पढ़े

उज्जैन में सीएए के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Last Updated:  Monday, January 6, 2020  6:37 pm

उज्जैन : नागरिकता संशोधन कानून का हिंसात्मक विरोध कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए गले की हड्डी बन सकता है। बीजेपी नागरिकता कानून की हकीकत से लोगों को रूबरू कराने के लिए घर- घर दस्तक दे रही है वहीं आम लोग भी इसके समर्थन में सड़कों पर निकलने लगे हैं। वे यह मानने लगे हैं कि कांग्रेस और वामपंथी दल नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। यही वजह है कि इस कानून का समर्थन करनेवालों की तादाद और पढ़े

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को होगा मतदान

Last Updated:  Monday,   3:37 pm

नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर दिल्ली विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव होगा। 14 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 24 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी और पढ़े

ननकाना साहिब पर हमले से सिख समाज में छाया आक्रोश, रैली निकालकर सौपा ज्ञापन

Last Updated:  Monday,   3:32 pm

इंदौर : पाकिस्तान स्थित सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब पर हाल ही में कट्टरपंथियों द्वारा किये गए हमले को लेकर पूरे देश(भारत) में आक्रोश जताया जा रहा है। इंदौर में भी सिख समाज ने ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में सोमवार को रोष रैली निकाली। श्री गुरुसिंघ सभा के बैनर तले एमजी रोड गुरुद्वारे से संभागायुक्त कार्यालय तक निकाली गई इस रैली में हिन्दू और मुस्लिम भाइयों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी जताई। कई मुस्लिम महिलाएं भी और पढ़े

राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां

Last Updated:  Friday, January 3, 2020  9:50 pm

इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की असलियत को उजागर कर सच्चाई से लोगों को अवगत कराने के लिए बीजेपी भी अब मैदान में उतर आई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर नागरिकता कानून के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। राजनैतिक साजिश के तहत फैलाई गई भ्रांति। कैलाशजी ने जोर देकर कहा कि और पढ़े

प्रथम और द्वितीय तिमाही के स्वच्छता सर्वे में इंदौर ने फिर मारी बाजी

Last Updated:  Tuesday, December 31, 2019  2:10 pm

इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत देश के शहरों के प्रथम और द्वितीय तिमाही के परिणाम स्वच्छ भारत मिशन द्वारा जारी किए गए हैं। इन परिणामों के तहत इंदौर ने दोनों तिमाही में देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार प्रथम तिमाही और दूसरी तिमाही दोनों में देश के अन्य शहरों को पछाड़कर इंदौर ने एक बार और पढ़े

देश और दुनिया में दिखा सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा, मन्दिरों के कपाट रहे बंद

Last Updated:  Thursday, December 26, 2019  2:00 pm

इंदौर : वर्ष 2019 का आखरी सूर्यग्रहण गुरुवार 26 दिसंबर को दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी देखा गया। कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक सूर्यग्रहण का नजारा दिखाई दिया। केरल, गुजरात और ओडिशा में खग्रास सूर्यग्रहण देखने को मिला तो अन्य राज्यों में लोगों को खंडग्रास ग्रहण से ही संतोष करना पड़ा। इंदौर में बादलों की लुकाछुपी के बीच आंशिक सूर्यग्रहण के दीदार हुए। इस अद्भुत खगोलीय घटना को निहारने को लेकर दुनिया भर के लोगों में और पढ़े

बीजेपी घर- घर जाकर बताएगी नागरिकता संशोधन बिल की सच्चाई- नड्डा

Last Updated:  Sunday, December 22, 2019  2:56 pm

इंदौर : ‘नागरिकता संशोधन कानून’ पाक, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए विस्थापितों को भारत की नागरिकता देने के लिए है। इस कानून से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता पर कोई आंच नहीं आएगी। यह कानून नागरिकता देने के लिए है, छीनने के लिए नहीं। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों को उकसाने का काम कर रही है। उसने सदैव वोटबैंक की राजनीति को देश से ऊपर रखा है। और पढ़े